📅 Monday, 07 September 2026 | 12:32 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,127.09 ▼ -388.34 (-0.51%) निफ्टी 50: 23,754.60 ▼ -143.10 (-0.60%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,430 🥈 चांदी (1kg): ₹221,300 🌧️ उज्जैन: 25°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

📅 17 August 2026, 12:08 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन
कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

इंदौर. कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा के विजय नगर स्थित के के नर्सिंग कालेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। सभा के अध्यक्ष पं संजय शुक्ला ( पुर्व विधायक) एवं प्रधानमंत्री पं अनुप बाजपेयी (अन्नु) ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अन्तर्गत समाज के वरिष्ठजनों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री कृपाशंकर जी शुक्ला,पुर्व श्रमायुक्त श्री लक्ष्मी कांत जी पांडे, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉ सुमित जी शुक्ला , श्री सुरेंद्र जी वाजपेई श्रीमती सुलेखा शुक्ला, श्री यूके दीक्षित,श्री रामचंद्र दुबे , श्री प्रकाश वाजपेयी, श्री विवेक तिवारी,श्री दीपक शुक्ला, श्री ओम प्रकाश शुक्ला , दीपू पंडित जी,  श्री प्रमोद मिश्रा, श्री रवि दीक्षित,श्री सुरेंद्र तिवारी,मनीष जी शुक्ला, श्री पंकज राज तिवारी , श्री सुनील तिवारी, श्री जयप्रकाश दुबे, श्री लोकेश शुक्ला, श्री प्रवीण अग्निहोत्री, श्री विजेन्द्र दीक्षित,श्री अभिषेक वाजपेयी,श्रीमती मंजु पांडे,श्री भूपेंद्र तिवारी,विशेष रूप से उपस्थित थे। 

उपस्थित अतिथियों, समाज बन्धुओं, कालेज के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्र गान के उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि भी अर्पित की गई।  कार्यक्रम मे के के नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गीतों की प्रस्तुति भी दी गई एवं अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए कालेज के विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

कालेज की प्राचार्य श्रीमती आशा कदम द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाज बन्धुओं को कालेज मे संचालित विभिन्न कोर्स एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के उपरांत स्वल्पाहार भी आयोजित था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें