📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:28 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,418.87 ▼ -1,476.83 (-2.00%) • निफ्टी 50: 22,668.30 ▼ -472.20 (-2.04%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
इंदौर

महाकाल लोक के लोकार्पण समारोह के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक

📅 06 October 2022, 01:53 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महाकाल लोक के लोकार्पण समारोह के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक
महाकाल लोक के लोकार्पण समारोह के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक

इंदौर : उज्जैन में 11 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में महाकाल लोक के लोकार्पण समारोह के लिए इंदौर जिले में भी व्यापक तैयारियां जारी है। इस सिलसिले में 6 अक्टूबर को शाम 4 बजे रविंद्र नाट्य गृह में इंदौर जिले के विभिन्न मंदिरों के संचालकों और धर्मगुरुओं तथा धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है।

यह बैठक कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अपर कलेक्टर एवं एडीएम श्री पवन जैन ने बताया कि इस बैठक में राज्य शासन द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के परिपालन में की जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही इंदौर जिले में स्थित सभी मंदिरों के संचालकों को उनके द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में भी बताया जाएगा। सभी संबंधितो से आग्रह किया गया है कि वह इस बैठक में उपस्थित हो।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें