📅 Sunday, 29 November 2026 | 12:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -989.34 (-1.17%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -277.30 (-1.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹158,700 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
इंदौर

स्कूली बच्चों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए दी महत्वपूर्ण जानकारी

📅 11 September 2021, 02:57 AM • ✍️ Ayush Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्कूली बच्चों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए दी महत्वपूर्ण जानकारी
स्कूली बच्चों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए दी महत्वपूर्ण जानकारी

इंदौर. स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के अंतर्गत चयनित शासकीय स्कूलों के बच्चों को पुलिस व शिक्षा विभाग द्वारा उनके व्यक्तित्व विकास, मूल अधिकार एवं नैतिक कर्तव्यों के पालन तथा सामान्य कानूनी प्रावधान की जानकारी सहित उनके सामाजिक उत्थान व उज्वल भविष्य के लिये विभिन्न प्रकार का इनडोर व आउटडोर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसी कड़ी में स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर श्रीमती राधा जामोद द्वारा बच्चों को SPC योजना का उद्देश्य, SPC से लाभ, SPC के क्रियान्वयन के तहत उनको किस किस प्रकार का इनडोर व आउटडोर प्रशिक्षण दिया जाएगा आदि बातों की जानकारी दी गई. साथ ही स्कूल के सभी कक्षा के छात्र व छात्राओ को निरीक्षक श्रीमती अनिता देयरवाल द्वारा सायबर अपराध से जागरूता संबंधित जानकारी दी गयी.  वहीं उप निरीक्षक श्री शिवम ठक्कर द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान ध्यान रखने वाली सावधानियां, ऑनलाईन गेम खेलते समय किन बातों का ध्यान रखें, स्मार्टफोन की सुरक्षात्मक टेक्नीकल सेटिंग की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी आदि साझा नहीं करने संबंधी आवश्यक बातें बताई गई. इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य श्री मोर्या जी, एसपीसी के नोडल शिक्षक श्री विरेन्द्र चौहान एवं स्कूल स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में इन सभी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल