इंदौर में कोरोना एक्सप्रेस का तुफान : 477 संक्रमित मरीज मिले : 7 जनों की लगातार मौत ने चौंकाया
इंदौर । Indore Corona Update MP प्रभारी सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 3 अक्टुबर 2020 शनिवार को कल 477 नए संक्रमित पॉजिटिव मामले सामने आने से इंदौरी दशहत में ही जीते रहे, वही नेताओं की फौज उपचुनाव में कोरोना बांटने का काम लगातार कर रही है। गरीब जनता को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाने की लगातार अपील प्रशासन कर रहा है। लेकिन नेताजी है कि मनाते नहीं। राजनीतिक दल संक्रमित मरीजों के आंकडों में वृद्वि करने में पीछे नहीं हट रहे हैं, पुरी तरहा की जिम्मेदारी इन दलों के नेताओं की है। वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 15 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 1700 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 2823 रही। जिनमें से कुल 2329 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 25928 तक पहुंच गई। सितंबर माह में कोरोना एक्सप्रेस बेकाबू होकर इंदौर की गलियों में तेजगति से दौड़ लगाई ठीक उसी तरहा अक्टुबर माह में कोरोना एक्सप्रेस का तुफान उफान पर होगा। अब एक अक्टुबर से चौंकाने वाले परिणाम नजर आ रहे है। 7 जनों की मौत हो गई। कल तक कुल 592 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 122 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 20870 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 8 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेंटाइन व्यक्तियों की संख्या 6584 हो गई, वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 312127 हो गई हैं। Indore Corona Update MP (फोटो फाईल)

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil paliwal-Anil bagora...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का शक्ति, भक्ति और सख्ती विषय पर संवाद एवं सम्मान : गरबा देखने जाना हो तो पहले गौमूत्र का सेवन करें मुस्लिम : नाजिया इलाही खान
सेंट जॉर्ज हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा की पाठशाला : स्काउट-गाइड कैडेट्स भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में देंगे योगदान
फर्जी डिग्री पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर FIR के आदेश : ₹100 करोड़ से अधिक वेतन की होगी रिकवरी : इंदौर तो सिर्फ झांकी है, पूरा MP बाकी
आज का दैनिक राशिफल 11 अक्टूबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!