हिंदू जागरण मंच ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा : जिम, फिटनेस सेंटर और स्विमिंग पूल सुरक्षा को लेकर
● महिलाओं एवं बालिकाओं के ऊपर इस प्रकार के यौन उत्पीड़न, आर्थिक अपराध एवं लव जिहाद कारक बन रहा हैं
इंदौर । इंदौर जिले में एवं पूरे देश में यह देखने में आया है कि सोची समझी साजिश के तहत जिम, फिटनेस सेंटर एवं स्विमिंग पूल जैसी जगहों पर महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ शारीरिक शोषण, आर्थिक शोषण एवं ब्लैक मेलिंग जैसे अपराध और प्रमुख रूप से लव जिहाद के प्रकरण बढ़ रहे हैं, जिससे कहीं ना कहीं पूरा हिंदू समाज आहत है। महिलाओं की आत्महत्या से लेकर पूरे परिवार की बर्बादी भी समाज के सामने दृष्टिगत हुई है। सतर्कता एवं सुरक्षा की दृष्टि से पहले भी इंदौर जिलाधीश ने बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु समस्त स्कूलों में महिला बस कंडक्टर एवं पिंक कलर की ई-रिक्शा संचालित करके पूरे देश में एक मिसाल पेश की थी। उसी तारतम्य में हिंदू जागरण मंच इंदौर विभाग माननीय जिलाधीश महोदय से आग्रह करता है कि ऐसी जगह जहां पर महिलाओं एवं बालिकाओं के ऊपर इस प्रकार के यौन उत्पीड़न, आर्थिक अपराध एवं लव जिहाद कारक हो सकते हैं या होते आए हैं, उन सभी जगहों पर महिला सुपरवाइजर एवं महिला ट्रेनी रखने का कड़ा नियम बनाकर एवं उसका पालन करवाकर पूरे समाज को तनाव मुक्त एवं सुरक्षित करने का कष्ट करें। पूर्व में कई घटनाएं जो जिले एवं प्रदेश के कई जिमो, फिटनेस सेंटरों एवं स्विमिंग पूल्स में घटी हैं वे सब आपके संज्ञान में हैं, आगे इन घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो एवं हमारी बहू-बेटियां शिकारियों के पंजो से बची रहे, इसलिए जल्द से जल्द कड़े नियम बनाकर एवं कढ़ाई से उनका पालन करवा कर हमें अनुग्रहित करें। ज्ञापन में प्रांत प्रचार प्रमुख पंडित राजपाल जोशी, इंदौर विभाग संयोजक नितिन धारकर,सह संयोजक धीरज यादव ,जिला जगन्नाथ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा उपस्थित थे। हिंदू जागरण मंच के प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिया गया यह ज्ञापन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अजय देव शर्मा ने कलेक्टर महोदय की ओर से ग्रहण किया।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का शक्ति, भक्ति और सख्ती विषय पर संवाद एवं सम्मान : गरबा देखने जाना हो तो पहले गौमूत्र का सेवन करें मुस्लिम : नाजिया इलाही खान
सेंट जॉर्ज हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा की पाठशाला : स्काउट-गाइड कैडेट्स भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में देंगे योगदान
फर्जी डिग्री पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर FIR के आदेश : ₹100 करोड़ से अधिक वेतन की होगी रिकवरी : इंदौर तो सिर्फ झांकी है, पूरा MP बाकी
आज का दैनिक राशिफल 11 अक्टूबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!