📅 Sunday, 11 October 2026 | 02:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में आज फिर लगी कोरोना संक्रमित मरीजों की हाफ सेंचुरी : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं

📅 12 June 2020, 12:57 AM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में आज फिर लगी कोरोना संक्रमित मरीजों की हाफ सेंचुरी : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं
इंदौर में आज फिर लगी कोरोना संक्रमित मरीजों की हाफ सेंचुरी : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं

इंदौर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. एम. पी. शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में आज 11 जून 2020 को 50 नए पॉजिटिव संक्रमित मरीजों के आंकड़े सामने आए है। आज प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 3110 हैं। जिसमें से आज टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 1982 रही। जिनमें से कुल 1920 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 3972 हो गई है। आज दो व्यक्ति की मौत हुई, जिसको मिलाकर कुल 164 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। आज 55 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे आज तक कुल 2673 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही आज 64 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेंटाइन व्यक्तियों की संख्या 4109 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 55633 हो गई हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद इंदौर में कोरोना संक्रमित वायरस कोविड-19 के पॉजिटिव संक्रमित केस में आ रही खबर से एक बार फिर इंदौरवासियों की चिंता बढ़ा रही हैं। बाजार में उमड़ी भीड़ और इंदौर में ठेले वालों की रेलमपेल ने प्रशासन और इंदौरी को चिंता में डाल दिया है कि इंदौर खोलने पर जनता मजाक समझ रही हैं, सोशल डिस्टेंसिंग का किसी भी क्षेत्र में पालन नहीं हो रहा हैं। 

इंदौर में आज फिर लगी कोरोना संक्रमित मरीजों की हाफ सेंचुरी : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406    

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें