📅 Saturday, 28 November 2026 | 03:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -989.34 (-1.17%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -277.30 (-1.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹158,700 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में एक बार फिर चार की मौत : कोरोना कहर में 32 नए संक्रमित मरीज समाने आए

📅 27 June 2020, 02:22 AM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में एक बार फिर चार की मौत : कोरोना कहर में 32 नए संक्रमित मरीज समाने आए
इंदौर में एक बार फिर चार की मौत : कोरोना कहर में 32 नए संक्रमित मरीज समाने आए

इंदौर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कल 26 जून 2020 को 32 नए पॉजिटिव संक्रमित मरीजों के आंकड़े सामने आए हैं तथा रिपीट पॉजिटिव सैंपल संख्या 14 रही, वही अपर्याप्त, खारिज सैंपल संख्या 0 रही। कल प्राप्त निगेटिव सैंपल 1202 संख्या हैं। जिसमें से कल प्राप्त किए कुल सैंपल की संख्या 988 रही एवं कल टेस्ट किए गए कुल सैंपल की संख्या 1248 रही। इसके साथ ही इंदौर में कल तक पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 4575 हो गई। कल एक फिर 4 व्यक्तियों की मौत हुई, जिसको मिलाकर कुल 218 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 30 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। जिससे कल तक कुल 3397 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है साथ ही कल 8 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेंटाइन व्यक्तियों की संख्या 4405 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 80090 हो गई हैं। वही सोशल डिस्टेसिंग का पालन कहीं भी देखने को नहीं मिल रहा है। चारों तरफ बढ़ती भीड़  प्रशासन को डरा जरूर रही है। 

इंदौर में एक बार फिर चार की मौत  कोरोना कहर में 32 नए संक्रमित मरीज समाने आए

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil paliwal-Anil bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल