पालीवाल समाज इंदौर की मेधावी बेटी डॉ. पूनम बागोरा ने रचा कीर्तिमान
शिक्षक व्यास परिवार की बेटी बनी Ph.D., GSITS से पढ़कर अब IIST में HOD
इंदौर. इंदौर की मेधावी बेटी डॉ. पूनम बागोरा ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल से सिविल इंजीनियरिंग में Ph.D. की उपाधि प्राप्त कर मायका और ससुराल दोनों परिवारों का नाम रोशन किया है.
पूनम ने "Hydrological Impact of Climate Change on the Chambal River Catchment up to Gandhi Sagar Dam - A Case Study" विषय पर शोध किया. यह शोध डॉ. संदीप नरूलकर, SGSTS इंदौर एवं डॉ. सविता व्यास, RGPV भोपाल के मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ.
पूनम ने B.Tech और M.Tech भी श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, इंदौर (GSITS) से किया. डिग्री के बाद उन्होंने GSITS में फैकल्टी के रूप में सेवाएं दीं और वर्तमान में IIST - Indore Institute of Science and Technology में सिविल इंजीनियरिंग विभाग की विभागाध्यक्ष (HOD) के पद पर कार्यरत हैं.
डॉ. पूनम बागोरा को शिक्षा विरासत में मिली है, उनकी दादी स्व. श्रीमती कमला व्यास शिक्षिका और दादाजी श्री उदयलाल जी व्यास, गांव"खांखला" जगदीश मंदिर, शांति पथ, इंदौर शिक्षक रहे. डॉ. पूनम बागोरा की इस उपलब्धि पर दादी श्रीमती रूपा मोहनलाल जी व्यास,, पिताश्री कन्हैयालाल व्यास"दादू", माताश्री सुनीता व्यास, काका श्री लक्ष्मीनारायण जी व्यास एवं काकी श्रीमती साधना जी व्यास, छोटे भाई देवेश व्यास एवं भाभी यामिनी व्यास, भाई सुमित व्यास भाभी जयश्री व्यास, भाई रविकांत व्यास एवं भाभी पूजा व्यास, भाई नितिन व्यास, भाभी निकिता व्यास को अत्यंत गर्व है.
वहीं ससुराल पक्ष में स्वर्गीय ससुर श्री रमेशचंद्र जी बागोरा, सासू मां स्वर्गीय श्रीमती कुसुम जी बागोरा रेवेन्यू कॉलोनी इंदौर,"गांव मेरडा" एवं पति श्री विजय जी बागोरा, देवर अजय बागोरा एवं मामा श्री सत्येंद्र देवकिशन जी जोशी, वैशाली नगर इंदौर, गांव "बिजनौल", ने भी डॉ. पूनम बागोरा की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त कर बधाई दी.
सर्वश्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के भवन मंत्री मुकेश उपाध्याय, शिक्षा मंत्री सुरेश दवे, भंडार मंत्री धर्म नारायण पुरोहित, कोषाध्यक्ष ओम दवे, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश उपाध्याय, ओम प्रकाश जोशी, महेश जोशी, पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बागोरा, सचिन व्यास, पुलकित पुरोहित, पंडित विजय पुरोहित, कमलेश बागोरा, सीपी पुरोहित, राजेश पुरोहित, विशाल पुरोहित, वासुदेव पुरोहित, अनिल बागोरा, सुनील पालीवाल, कैलाश दवे, रमेश जोशी, संतोष जोशी, मनीष व्यास, पुष्पेन्द्र पालीवाल, पारस पुरोहित, विनोद जोशी, शुभम व्यास, नरेन्द्र बागोरा, मुकेश जोशी सहित कई गणमान्यजनों ने डॉ. पूनम बागोरा बधाई देते हुए उज्जवल भविश्य की शुभकामनाएं दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Paliwal Samaj indore : सहकारिता महर्षि पंड़ित श्री इंद्रलाल जी व्यास की स्मृति में द्वितीय संगीतांजलि समारोह संपन्न