इंदौर में कोरोना हुआ नासूर : उपचुनाव की चिंता है लेकिन जनता की नहीं... सात की मौत के साथ 393 संक्रमित मरीज नए मिले
इंदौर । प्रभारी सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 19 सितंबर 2020 शनिवार को 393 नए संक्रमित पॉजिटिव मामले सामने आए है। वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 7 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 691 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 3355 रही। जिनमें से कुल 2954 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 19518 हो गई है। Indore Corona Update कल फिर 7 जनों की मौत हो गई। कल तक कुल 499 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 142 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 14964 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 19 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेंटाइन व्यक्तियों की संख्या 6393 हो गई, वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 271483 हो गई हैं। संक्रमित मरीजों का आंकडा सितंबर की शुरूआत ही दोहरा शतक बनने से संक्रमित मरीजों ने सतत् आठवां दोहरा शतक लगा चुके है। उसके बाद लगातार दसवां तीसरा शतक लगा वही कल चौथा शतक संक्रमित मरीजों ने लगाया, लेकिन कल फिर चौथा दोहरा शतक लगने से चुक गया। चौथा शतक लगने के बाद भी प्रशासक, राजनीति और व्यापारियों की और से घोर लापरवाही साफ झलक रही है। इंदौर प्रशासन और नेताओं की लड़ाई में जनता बेहाल हो रही है। प्रशासन से लॉकडाउन लगाकर इंदौर का सुरक्षा मुहैया कराएं...ऐसी चर्चा इंदौर में आम होने लग गई है। प्रशासन को भी जनता का ध्यान देखते हुए शीघ्र ही ठोस कार्यवाही करते हुए कठोर निर्णय लेना चाहिए...। शहरवासी अब एक-दुसरे से पूछ रहे है कि आखिर प्रशासन चाहता क्या है...जिसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। लोग कहने लग गए है कि प्रदेश में उपचुनाव की चिंता राजनैतिक दलों के पदाधिकारी और चुने हुए विधायक ज्यादा कर रहे है....सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए निगम प्रशासन सख्ती कर रहा है, और आए दिन शहरवासियों के द्वारा दिया गया अपमान का घूट रोज पी रहे निगम कर्मचारी...निगम कर्मचारी को राजस्व वसूली में झोंक रखा है, और घर-घर पहुंचकर जनता के साथ-साथ खुद भी कोरोना ग्रस्त हो रहे है,..निगम आयुक्त प्रतिभा पाल कर्मचारियों की चिंता कर रही है, लेकिन उनके अधिनस्थ अधिकारी कर्मचारियों पर दबाव डालकर वसूली करा रहे हैं, जो कतई उचित नहीं है। Indore Corona Update MP (फोटो फाईल)
● पालीवाल वाणी ब्यूरों- Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर में गर्ल्स हॉस्टल की बिल्डिंग में लगी आग, छात्राओं को सुरक्षित निकाला : इमारतों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों की हकीकत पर सवाल खड़े