📅 Saturday, 10 October 2026 | 03:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,160 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में कोरोना बेकाबू : एक बार फिर सर्वाधिक 145 नए संक्रमित मरीज मिले : नाबाद तीसरा शतक

📅 18 July 2020, 02:28 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में कोरोना बेकाबू : एक बार फिर सर्वाधिक 145 नए संक्रमित मरीज मिले : नाबाद तीसरा शतक
इंदौर में कोरोना बेकाबू : एक बार फिर सर्वाधिक 145 नए संक्रमित मरीज मिले : नाबाद तीसरा शतक

इंदौर । कोरोना संक्रमित वायरस कोविड-19 के चौंकाने वाले मामले समाने आ रहे हैं। कल एक बार फिर 145 संक्रमित पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावे अब हवा हवाई हो गए...अनलॉक के दौरान इंदौर में कोरोना बम फुटने के बाद बेकाबू होता जा रहा है। इंदौरी की हालत चिंताजनक दिख रही हैं, शहर में नाबाद तीसरे दिन 100 से ज्यादा आंकडे आने से हर कोई डरा और समा से नजर आ रहा है। इंदौर प्रशासन की सारी मेहनत पर व्यापारियों एवं आमजनों ने पानी फेरने के कारण इंदौर एक बार फिर खतरे के निशान पर पहुंच गया हैं, दिन से लगातार चौंकाने वाले आंकडे आ रहे है। पालीवाल वाणी काफी समय से चिंता जाहिर करते कहा था कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में एकाएक उछाल आने की संभावना हैं...हमारी आशंका सही साबित होते हुए विगत 10 दिनों से कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मरीजों के मिलने से सही साबित होती हुई। इंदौर में एक बार फिर तेजी से कोरोना विस्फोट के साथ कल संक्रमित संख्या का बम फूटा। वही कल फिर 31 रिपीट केस भी आए। वही 4 मौत हुई। संभावना बन रही है कि इंदौर पुन : लॉकडाउन की और कदमताल करता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन राजनेताओं की जिद् के कारण इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह अपने स्वविवेक से निर्णय लेने में देरी कर रहे है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कल 17 जूलाई 2020 को 145 नए पॉजिटिव आंकड़े मामले सामने आए है। रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 31 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 2130 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 2575 रही। जिनमें से कुल 2394 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 5906 हो गई है। अप्रैल में 4 व्यक्तियों की मौत हुई, जिसकी पृष्टि कल हुई। जिसको मिलाकर कुल 288 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 36 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 4175 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 7 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेटाइन व्यक्तियों की संख्या 4860 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 116500 हो गई हैं। (फोटू फाईल) 

इंदौर में कोरोना बेकाबू : एक बार फिर सर्वाधिक 145 नए संक्रमित मरीज मिले : नाबाद तीसरा शतक

● पालीवाल वाणी ब्यूरो--Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें