📅 Saturday, 10 October 2026 | 01:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में कोरोना बेकाबू : 120 नए संक्रमित मरीज मिले : तीन की मौत

📅 20 July 2020, 02:27 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में कोरोना बेकाबू : 120 नए संक्रमित मरीज मिले : तीन की मौत
इंदौर में कोरोना बेकाबू : 120 नए संक्रमित मरीज मिले : तीन की मौत

इंदौर । कोरोना संक्रमित वायरस कोविड-19 के चौंकाने वाले मामले प्रतिदिन समाने आ रहे हैं। कल एक बार फिर 120 संक्रमित पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावे हवा हवाई हो गए...अनलॉक के दौरान इंदौर में कोरोना बम फुटने लगा। अब कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। इंदौर की चिंताजनक हालत दिख रही हैं, शहर में लगातार पांचवां नाबाद शतक लगा। पांचवे दिन 100 से ज्यादा आंकडे आने से हर कोई डरा और समा से नजर आ रहा है। इंदौर प्रशासन की सारी मेहनत पर व्यापारियों एवं आमजनों ने पानी फेरने के कारण इंदौर एक बार फिर खतरे के निशान पर पहुंच गया हैं। पालीवाल वाणी काफी समय से चिंता जता रहा था कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में एकाएक उछाल आने की संभावना हैं...हमारी आशंका सही साबित होते हुए विगत 12 दिनों से कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मरीजों के मिलने से सही साबित होती दिखाई दी। इंदौर में एक बार फिर तेजी से कोरोना विस्फोट के साथ कल संक्रमित संख्या का बम फूटा। वही कल फिर 12 रिपीट केस भी आए। वही अप्रैल में 3 जनों की मौत हुई। संभावना बन रही है कि इंदौर पुन : लॉकडाउन की और कदमताल करता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन राजनेताओं की जिद् के कारण इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह अपने स्वविवेक से निर्णय लेने में देरी कर रहे है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कल 19 जूलाई 2020 को 120 नए पॉजिटिव आंकड़े मामले सामने आए है। रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 12 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 1473 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 1867 रही। जिनमें से कुल 1728 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 6155 हो गई है। अप्रैल में 3 व्यक्तियों की मौत हुई, जिसकी पृष्टि कल हुई। जिसको मिलाकर कुल 295 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 54 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 4292 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 33 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेटाइन व्यक्तियों की संख्या 4902 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 120324 हो गई हैं। (फोटू फाईल) 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो--Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani.com news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें