इंदौर में कोरोना कहर : रिकार्ड टूटा 131 नए पॉजिटिव मामले : अभी तक 96 मौत
इंदौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर मध्यप्रदेश के डॉ प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार 13 मई 2020 बुधवार को कल आई सैंपल रिपोर्ट में 1728 केस की जांच हुई। जिसमें से निगेटिव सैंपल की संख्या 1291 रही। पुर्व रिपोटों को देखते हुए इंदौर में अभी तक सर्वाधिक रिकार्ड तोड़ 131 नए कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मिले। जिसे मिलाकर कुल संख्या 2238 हो गई। अभी तक दम तोड़ने वालों की कुल संख्या 96 तक पहुँच गई। जबकि कल 72 जने स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए। इन्हें मिलाकर अभी तक 1046 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इंदौर में कुल 18 हजार 537 लोगो के सैंपल की जांच की जा चुकी हैं। संस्थागत क्वोरेंटाइन से डिस्चार्ज किए व्याक्तियों की संख्या 1993 हो गई। जिस प्रकार से कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आ रही है, उससे शहरवासी जरूर चितिंत नजर आ रहे हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। कल जिस प्रकार कोरोना पॉजिटिव मामले का रिकार्ड टुटा...उससे शहरवासियों को सबक लेना चाहिए...और अपने घरों में रहकर...नियमित रूप से सेनेटाईजर का उपयोग करते रहना चाहिए...शासन, प्रशासन दिन-रात आपके स्वस्थ को लेकर चिंतित हैं। आप सब मिल कर कोरोना योद्वाओं के हौंसले बढ़ाते रहें...निश्चित ही आप सबके प्रयासों से इंदौर ही नहीं अपितृ देश भी शीघ्र कोरोना मुक्त होगा।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal, Anil Bagora...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का शक्ति, भक्ति और सख्ती विषय पर संवाद एवं सम्मान : गरबा देखने जाना हो तो पहले गौमूत्र का सेवन करें मुस्लिम : नाजिया इलाही खान
सेंट जॉर्ज हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा की पाठशाला : स्काउट-गाइड कैडेट्स भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में देंगे योगदान
फर्जी डिग्री पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर FIR के आदेश : ₹100 करोड़ से अधिक वेतन की होगी रिकवरी : इंदौर तो सिर्फ झांकी है, पूरा MP बाकी
आज का दैनिक राशिफल 11 अक्टूबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!