📅 Monday, 28 September 2026 | 05:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में कोरोना कहर : 61 नए पॉजिटिव मामले आए : मरने वालों का सिलसिला जारी...

📅 15 May 2020, 01:31 AM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में कोरोना कहर : 61 नए पॉजिटिव मामले आए : मरने वालों का सिलसिला जारी...
इंदौर में कोरोना कहर : 61 नए पॉजिटिव मामले आए : मरने वालों का सिलसिला जारी...

इंदौर। (डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर मध्यप्रदेश के डॉ प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार 14 मई 2020 गुरूवार को कल आई सैंपल रिपोर्ट में इंदौर में 61 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। कल कुल 1745 सैंपल जांच रिपोर्ट के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 992 नेगेटिव मामले आए वही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 2238 से बढ़कर 2299 हो गई। कल फिर 2 मरीज़ की मौत हो गई, कल तक मरने वालों की कुल 98 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। वहीं कल तक ज़िले में उपचाररत् पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 1103 हुई। कल 52 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, अब तक कुल 1098 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है। साथ ही आज 13 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। संस्थागत क्वोरेंटाइन से डिस्चार्ज किए व्याक्तियों की संख्या 2006 हो गई। कल दिनांक 14 मई तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 19590 हो गई हैं। कल टेस्ट किए कुल सैंम्पल की संख्या 1053 रही। 

परसों जिस प्रकार कोरोना पॉजिटिव मामले का रिकार्ड टुटा...उसके बाद कल फिर 61 नए कोरोना पॉजिटिव मामले समाने आने से शहरवासियों को सबक लेना चाहिए...और अपने घरों में रहकर...नियमित रूप से सेनेटाईजर का उपयोग करते रहना चाहिए...सोशल डिस्टेंसिंग का नियमित रूप से पालन करते रहे...शासन, प्रशासन दिन-रात आपके स्वस्थ को लेकर चिंतित हैं। आप सब मिल कर कोरोना योद्वाओं के हौंसले बढ़ते रहें...निश्चित ही आप सबके प्रयासों से इंदौर ही नहीं अपितृ देश भी शीघ्र कोरोना संकमण वायरस कोविड-19 से मुक्त होगा। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406, 09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें