📅 Sunday, 11 October 2026 | 02:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में कोरोना कहर जारी : सितंबर माह में संक्रमित मरीजों ने लगाए शतक पर शतक : 7 जनों की सतत् मौत

📅 01 October 2020, 02:44 AM • ✍️ Anil Bagora-Auysh Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में कोरोना कहर जारी : सितंबर माह में संक्रमित मरीजों ने लगाए  शतक पर शतक : 7 जनों की सतत् मौत
इंदौर में कोरोना कहर जारी : सितंबर माह में संक्रमित मरीजों ने लगाए शतक पर शतक : 7 जनों की सतत् मौत

इंदौर । Indore Corona Update MP प्रभारी सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 30 सितंबर 2020 बुधवार को 469 नए संक्रमित पॉजिटिव मामले सामने आने से सितंबर माह में इंदौरी दशहत में ही जीते रहे, वही नेताओं की फौज उपचुनाव में कोरोना बांटने का काम लगातार कर रही है। गरीब जनता को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाने की लगातार अपील प्रशासन की और से की जा रही है। लेकिन नेताजी है कि मनाते नहीं। राजनीतिक दल संक्रमित मरीजों के आंकडों में वृद्वि करने में पीछे नहीं हट रहे हैं, पुरी तरहा की जिम्मेदारी इन दलों के नेताओं की ही है। वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 13 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 2431 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 3125 रही। जिनमें से कुल 2642 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 24475 हो गई है। सितंबर माह में कोरोना एक्सप्रेस बेकाबू होकर इंदौर की गलियों में तेजगति से दौड़ लगता रहा है। 7 जनों की मौत हो गई। कल तक कुल 572 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 152 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 19370 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 12 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेंटाइन व्यक्तियों की संख्या 6558 हो गई, वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 302182 हो गई हैं। Indore Corona Update MP (फोटो फाईल)

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Anil Bagora-Ayush Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें