📅 Saturday, 19 September 2026 | 12:47 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 🌧️ उज्जैन: 26°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

इंदौर में कोरोना एक्सप्रेस का कहर : 445 संक्रमित मरीजों के मामले नए आए : शनिवार-रविवार सेल्फ लॉकडाउन

📅 26 September 2020, 01:54 AM ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में कोरोना एक्सप्रेस का कहर : 445 संक्रमित मरीजों के मामले नए आए : शनिवार-रविवार सेल्फ लॉकडाउन
इंदौर में कोरोना एक्सप्रेस का कहर : 445 संक्रमित मरीजों के मामले नए आए : शनिवार-रविवार सेल्फ लॉकडाउन

इंदौर । Indore Corona Update MP प्रभारी सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 25 सितंबर 2020 शुक्रवार को 445 नए संक्रमित पॉजिटिव मामले सामने आए है। वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 17 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 2908 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 2695 रही। जिनमें से कुल 2231 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 22129 हो गई है। कल कोरोना एक्सप्रेस बेकाबू होकर इंदौर की गलियों में दौड़ लगा रहा है। सर्वाधिक 7 जनों की मौत हो गई। कल तक कुल 538 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 186 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 17625 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 8 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेंटाइन व्यक्तियों की संख्या 6458 हो गई, वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 288420 हो गई हैं। संक्रमित मरीजों का आंकडा सितंबर की शुरूआत ही दोहरा शतक बनने से संक्रमित मरीजों ने सतत् आठवां दोहरा शतक लगे और उसके बाद लगातार दसवां तीसरा शतक लगा वही कल आठवां चौथा शतक संक्रमित मरीजों ने लगाया, जिसके चलते आज तक के सारे पुराने रिकार्ड ध्वस्त हो गए। प्रशासक, राजनीति और व्यापारियों जागे और एक के बाद एक शहरहित में आवाज उठा रहे और अपने-अपने बाजार शाम 6 : 00 बजे के बाद बंद रखने का निर्णय लिया वही आज शनिवार-रविवार को सेल्फ लॉकडाउन करने की घोषणा इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह से चर्चा करने के उपरांत करी। अब मन में आशंका व्यथित हो रही है कि मेरे शहर को किस की नजर लग गई। Indore Corona Update MP (फोटो फाईल)

इंदौर में कोरोना एक्सप्रेस का कहर : 445 संक्रमित मरीजों के मामले नए आए : शनिवार-रविवार सेल्फ लॉकडाउन

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil paliwal-Anil bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें