📅 Friday, 09 October 2026 | 11:28 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

प्रेरणा पब्लिक स्कूल में स्काउट एवं गाइड का दीक्षांत समारोह संपन्न

📅 22 October 2022, 03:21 AM • ✍️ पुलकित पुरोहित • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रेरणा पब्लिक स्कूल में स्काउट एवं गाइड का दीक्षांत समारोह संपन्न
प्रेरणा पब्लिक स्कूल में स्काउट एवं गाइड का दीक्षांत समारोह संपन्न

इंदौर : (पुलकित पुरोहित...) प्रेरणा पब्लिक स्कूल राऊ में भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर एवं जय हिन्द स्वतंत्र स्काउट एवं गाइड ग्रुप द्वारा स्काउट एवं गाइड का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला संघ अध्यक्ष माननीय श्री रमेश अग्रवाल, ग्रुप अध्यक्ष एवं पालीवाल वाणी के प्रबंध संपादक श्री अनिल बागोरा, विद्यालय के डायरेक्टर श्री दिनेश दुबे, प्रिंसिपल श्रीमती अलका सक्सेना, ग्रुप लीडर तेजकुमार सिलावट, स्काउटर जतिन भाटी, श्री यस जोशी, श्री राकेश पंडित द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया.

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत विद्यालय के डायरेक्टर महोदय द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया. इस गौरवमय क्षण में विद्यालय के छात्र-छात्राओ ,शिक्षिकाओं की उपस्थिति में स्काउट एवं गाइड ने शपथ ग्रहण की. सभी अतिथियों द्वारा स्काउट गाइड को सदस्यता बैज एवं विश्व बंधुत्व बैज स्काउट एवं गाइड यूनिफार्म पर लगाए गए. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल मैडम द्वारा अतिथियों का एवं छात्र छात्राओं का स्काउट गाइड का आभार प्रदर्शन किया गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें