📅 Sunday, 11 October 2026 | 02:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

उत्तर प्रदेश के गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी पर हुए जानलेवा हमले की निंदा

📅 11 October 2020, 02:27 PM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उत्तर प्रदेश के गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी पर हुए जानलेवा हमले की निंदा
उत्तर प्रदेश के गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी पर हुए जानलेवा हमले की निंदा

● मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से संतों महात्माओं मंदिरों के पुजारियों की सुरक्षा की मांग

इंदौर। (सिंधु सभा टाइम्स...) संत सनातन धर्म सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हनुमान दास जी पर जानलेवा हमले की कठोर शब्दों में मध्य प्रदेश के युवा शाखा के अध्यक्ष श्री अशोक सचदेव ने निंदा की। उत्तर प्रदेश के गोंडा में राम जानकी मंदिर मनोरमा उद्गम स्थल के पुजारी पर कल रात हुए जानलेवा हमले की निंदा की है। श्री अशोक सचेदव ने पालीवाल वाणी को बताया है कि सुनियोजित तरीके से भू माफियाओं द्वारा पुजारी की हत्या करने के उद्देश्य से उन्हें गोली मारी गई है। उनकी हालत नाजुक है, उन्हें डॉक्टरों द्वारा गोंडा से लखनऊ रेफर किया गया है। आपने उत्तर प्रदेश में भू माफिया द्वारा मंदिरों की संपत्ति जमीनों को हड़पने के लिए सुयोजित तरीके से हमने किए जा रहे हैं, उनके द्वारा उत्तर प्रदेश में जातिवाद संप्रदायवाद फैलाने की साजिश रची जा रही है। उत्तर प्रदेश की जनता से आपने अपील की है कि साजिश रचने वाले असामाजिक तत्वों के मंसूबों से सावधान रहें और उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखें अपने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से अपील की है कि उत्तर प्रदेश में संतों महात्माओं मंदिरों के पुजारियों की जान-माल की रक्षा की जाए। उनकी सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए जाएं उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रशासन को यह आदेश जारी किया जाए कि वह मंदिरों के पुजारियों की संतो की सुरक्षा व्यवस्था कड़ाई से करें आपने मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया है कि गोंडा में गोलियों से घायल मंदिर के पुजारी की लखनऊ में इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए। लखनऊ के जिला प्रशासन को पुजारी के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए जाए।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil paliwal-Anil bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें