BJP : आज से इंदौर महानगर के मंडलों में बूथ त्रिदेव प्रशिक्षण प्रारंभ
बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए सहित साइबर योद्धा का हुआ प्रशिक्षण
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि प्रदेश निर्देशानुसार 30 अपै्रल व 01 मई को पूरे प्रदेश में एक साथ अध्यक्ष, बूथ महांत्री व बीएलए त्रिदेव प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। इसी तारतम्य में इंदौर महानगर के विभिन्न मंडलों में आज बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए त्रिदेव का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। साथ ही इंदौर के मंडल स्तर पर साइबर योद्धाओं का प्रशिक्षण भी आयोजित हुआ, बाकी शेष बचे हुए मंडलों पर कल प्रशिक्षण पूर्ण हो जाएगा। वीर सावकर मंडल एवं छत्रसाल मंडल
श्री रणदिवे ने बताया कि इस वर्ष को हम कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मना रहे है। ठाकरे जी हमेशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर जोर देते थे। इस वर्ष हमें संगठन के कार्य विस्तार और सुदृढ़ीकरण में जुटना है। इसके लिए हमें प्रशिक्षित होकर संगठन तंत्र को मजबूत करने का काम करना है। उन्होंने कहा कि बूथ के त्रिदेवों को बूथ पर होने वाले 22 प्रमुख कार्यो को अपने अपने बूथों पर सुनिश्चित करना है। हमें अपने संगठन कार्यो को करने के साथ ही हर बूथ पर की वोटर्स को भी संगठन से जोडना है।
इस अवसर पर विधायक महेन्द्र हार्डिया, नगर महामंत्री संदीप दुबे, सविता अखण्ड, नगर उपाध्यक्ष नारायण पटेल, नगर मंत्री मंदीपसिंह बांजवा, अजीतसिंह राय, संतोष मेहता, राजेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद संजय कटारिया, रमेश भारद्वाज, सुनील पाटीदार, मंडल अध्यक्ष रामबाबू यादव, महेश जोशी, हषवर्धन बर्वे, दिविक मुकाती सहित मंडल पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष, महामंत्री व बीएलए सहित साइबर योद्धा उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्री रितेश तिवारी ने दी।

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
ईपीएफओ पर बड़ा फैसला : केंद्रीय कैबिनेट ने अनिवार्य वेतन की सीलिंग बढ़ाकर ₹25,000 : कितने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?
आज का दैनिक राशिफल 17 सितंबर 2026 गुरूवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान