📅 Saturday, 10 October 2026 | 03:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,160 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

BJP बूथ विस्तार अभियान 2 : 340 शक्ति केंद्रों पर 340 विस्तारक 10 दिनों तक रहेंगे मौजूद : श्री गौरव रणदिवे

📅 15 March 2023, 10:47 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
BJP बूथ विस्तार अभियान 2 : 340 शक्ति केंद्रों पर 340 विस्तारक 10 दिनों तक रहेंगे मौजूद : श्री गौरव रणदिवे
BJP बूथ विस्तार अभियान 2 : 340 शक्ति केंद्रों पर 340 विस्तारक 10 दिनों तक रहेंगे मौजूद : श्री गौरव रणदिवे

इंदौर :

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया श्री रणदिवे ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार बूथ विस्तार अभियान -2 को लेकर नगर भाजपा द्वारा गत वर्ष हमने श्रद्धेय श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष में बूथ विस्तारक अभियान चलाया था। उस अभियान के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं ने सभी 1604 बूथों को डिजिटल बनाने का काम किया था। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए और पन्ना प्रमुख बनाने का काम हमने उस समय किया था। अब आज से 24 मार्च तक बूथ विस्तारक अभियान-2 चलाया जाएगा और इस दौरान 10 दिनों तक पूरी पार्टी बूथों पर रहेगी।

संगठन के निर्देशानुसार विभिन्न बूथों पर माननीय मुख्यमंत्री ,कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी आदि  रहेंगे। 10 दिनों तक नगर के सभी 340 शक्ति केंद्रों पर 340 विस्तारक मौजूद रहेंगे और जो 22 प्रकार के काम पार्टी संगठन ने तय किए हैं जैसे बूथ समिति के सदस्यों को सक्रिय बनाये रखने के लिए केन्द्र द्वारा वर्ष भर में किये जाने वाले 6 कार्यक्रम 1. 06 अप्रैल स्थापना दिवस, 2. 14 अप्रैल डॉ. अम्बेडकर जी जयंती, 3. 23 जून डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, 4. जन्माष्टमी कुशाभाऊ ठाकरे जयंती, 5. 25 सितम्बर दीनदयाल जयंती, 6. 25 दिसम्बर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जयंती और समय-समय पर चलाये जाने वाले अभियानों से जोड़कर रखना। ऐसे कार्यक्रमों के लिए बूथ समिति में सक्रिय कार्यकर्ताओं की टोली बनाना। साथ ही

मतदाता सूची के पन्ना के अनुसार पन्ना समिति (1 प्रमुख, कम से कम 4-5 सदस्य) बनाने पर जोर देना। पन्ना समिति के अन्तर्गत आने वाले परिवारों या मतदाताओं के संपर्क में रहे। अपने बूथ के अन्तर्गत बस्तियों, गांव, मजरा, टोला में परिवार बैठक करना। 

 हर माह (अंतिम रविवार) माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा रेडियों/टीवी और सोशल मीडिया के अलग-अलग मंचों पर ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम होता है। इस कार्यक्रम को बूथ कार्यकर्ता आम मतदाताओं के साथ अपने बूथ पर ही सुनें उसके बाद उसी स्थान पर बूथ समिति की बैठक करें। अर्थात ‘‘मन की बात’’ का सामूहिक श्रवण, सामूहिक चिंतन और बूथ समिति की बैठक। ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम हेतू बूथ स्तर पर एक कार्यक्रम प्रमुख बनाना, जैसे विभिन्न कार्यो को पूरा करेंगे। 

श्री रणदिवे ने आगे कहा कि बूथ विस्तारक अभियान-2 में बूथ समिति की समीक्षा एवं गठन कर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बनाई जायेंगी। हितग्राहियों से संपर्क और पार्टी की पन्ना समिति से जोडने का काम भी किया जाएगा। साथ ही हर बूथ पर एक हितग्राही, महिला, युवा प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी। बूथ सशक्तीकरण अभियान से संबंधित टोली ने यह तय किया है कि अब हम एक पन्ना जो दो पेज से मिलकर बनता है, उसमें से हर पेज के लिए एक अर्ध पन्ना प्रमुख बनाएंगे। एक कार्यकर्ता को 30 मतदाताओं की जिम्मेदारी दी जाएगी साथ ही पन्ना समिति में कम से कम 33 प्रतिशत महिलाओं को जोड़ना, यह हमारे अभियान में शामिल है। 

इस अवसर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, नगर महामंत्री श्रीमती सविता अखंड, नगर उपाध्यक्ष श्री प्रकाश राठौर, कोषाध्यक्ष गुलाब ठाकुर, वरिष्ठ नेता श्री घनश्याम शेर, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी उपस्थित रहे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें