📅 Monday, 14 September 2026 | 06:58 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,640 🥈 चांदी (1kg): ₹215,700 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

इंदौर में बड़ा संदेश : स्वयं के होर्डिंग हटवाए : नियम सबसे ऊपर, कानून सबके लिए समान : महापौर पुष्यमित्र भार्गव

📅 30 July 2026, 11:51 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में बड़ा संदेश : स्वयं के होर्डिंग हटवाए : नियम सबसे ऊपर, कानून सबके लिए समान : महापौर पुष्यमित्र भार्गव
इंदौर में बड़ा संदेश : स्वयं के होर्डिंग हटवाए : नियम सबसे ऊपर, कानून सबके लिए समान : महापौर पुष्यमित्र भार्गव

स्वयं के होर्डिंग हटवाए, शहरभर से अवैध होर्डिंग हटाने के भी दिए निर्देश 

इंदौर.

इंदौर में नियमों के पालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मिसाल पेश की है। उनके निर्देश पर स्वयं के सभी अवैध होर्डिंग तत्काल हटाए गए। महापौर ने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ताओं ने भावावेश में विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगाए थे, लेकिन नियमों से बढ़कर कुछ नहीं है। इसलिए तत्काल उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए।

पुष्यमित्र भार्गव ने अपने खुद के फोटो वाले होर्डिंग सहित शहरभर के सभी अवैध राजनीतिक और धार्मिक होर्डिंग व बैनर हटाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम को शिकायत मिलने पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करने को कहा गया है।

महापौर के निर्देश पर सबसे पहले उनके फोटो लगे सभी अवैध होर्डिंग तत्काल हटाए गए। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को शहरभर में सभी अवैध होर्डिंग हटाने के निर्देश भी दिए हैं।

महापौर ने स्पष्ट किया कि समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भावनावश शहर के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगाए थे, लेकिन नियमों से ऊपर कोई नहीं है। महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहर में कहीं भी, किसी भी व्यक्ति या संगठन के अवैध होर्डिंग लगे हों, बिना किसी भेदभाव के सभी को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि इंदौर की पहचान केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि नियमों के पालन और सुव्यवस्थित शहर के रूप में भी बनी रहनी चाहिए। शहर की सुंदरता बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अवैध होर्डिंग हटाना जरूरी है।

महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहर में कहीं भी, किसी भी व्यक्ति या संगठन के अवैध होर्डिंग लगे हों, बिना किसी भेदभाव के सभी को हटाया जाए। "स्वच्छ, सुंदर और नियमों का पालन करने वाला इंदौर ही हमारी पहचान है। कानून सबके लिए समान है और उसका पालन भी सभी को करना होगा।"- महापौर पुष्यमित्र भार्गव

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें