📅 Monday, 07 September 2026 | 11:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,093.24 ▼ -422.19 (-0.55%) निफ्टी 50: 23,770.40 ▼ -127.30 (-0.53%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,400 🥈 चांदी (1kg): ₹221,300 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
इंदौर

4वीं इंदौर जिला गतका चैंपियनशिप 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न : विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे इंदौर का प्रतिनिधित्व

📅 18 August 2026, 11:57 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
4वीं इंदौर जिला गतका चैंपियनशिप 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न : विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे इंदौर का प्रतिनिधित्व
4वीं इंदौर जिला गतका चैंपियनशिप 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न : विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे इंदौर का प्रतिनिधित्व

इंदौर.

गतका एसोसिएशन ऑफ इंदौर द्वारा,आयोजित 4वीं इंदौर जिला “गतका चैंपियनशिप”2026 का आयोजन 18 अगस्त 2026 मंगलवार को गुरुद्वारा खालसा बाग, चोइथराम हॉस्पिटल के सामने, इंदौर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19, अंडर-22, अंडर-25 एवं अंडर-30 आयु वर्गों के मुकाबले आयोजित किए गए।करीब 122 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना एवं गतका की पारंपरिक युद्ध कला का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गुरु सिंह सभा अध्यक्ष हरपाल मोनू भाटिया, सचिव बंटी भाटिया, जसबीर सिंह गांधी, त्रिलोचन सिंह वासु, देवेन्द्र सिंह गाँधी, राजू भाटिया, बन्नी टुटेजा एवं बाबा अमरीक सिंह जी, सलखन सिंह जी आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के साथ-साथ अनुशासन एवं संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गतका एसोसिएशन ऑफ इंदौर के अध्यक्ष श्री सचप्रीत सिंह (सच सलूजा),सचिव जसवीर सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सभी विजेता अगले माह आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप में इंदौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

  • सच सलूजा अध्यक्ष, गतका ऐसोसिएशन ऑफ़ इंदौर
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें