इंदौर में तीन मौत के साथ 34 नए कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मरीज मिले
इंदौर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कल 3 जूलाई 2020 शुक्रवार को 34 नए पॉजिटिव संक्रमित मरीजों के आंकड़े सामने आए हैं वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल संख्या 5 रही, वही अपर्याप्त, खारिज सैंपल संख्या 2 रही। कल प्राप्त निगेटिव सैंपल 1406 संख्या हैं। जिसमें से कल प्राप्त किए कुल सैंपल की संख्या 1438 रही एवं कल टेस्ट किए गए कुल सैंपल की संख्या 1447 रही। इसके साथ ही इंदौर में कल तक पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 4810 हो गई है। कल एक फिर 3 व्यक्तियों की मौत हुई, जिसको मिलाकर कुल 241 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 63 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 3727 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है साथ ही कल 6 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेंटाइन व्यक्तियों की संख्या 4580 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 90188 हो गई हैं। वही सोशल डिस्टेसिंग का पालन कहीं भी देखने को नहीं मिल रहा है। कल शुक्रवार को चारों तरफ बढ़ती भीड़ और उनके साथ नन्हें-नन्हें बच्चें बाजार में फेरी लगाते हुए दिखाई दिए, वहीं कपाल जोड़ी की भीड़ दिख रही है। जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ रही है।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil paliwal-Anil bagora...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Paliwal Samaj indore : सहकारिता महर्षि पंड़ित श्री इंद्रलाल जी व्यास की स्मृति में द्वितीय संगीतांजलि समारोह संपन्न