📅 Monday, 28 September 2026 | 05:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

Nepal Aircraft Crash : 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त-40 लोगों की मौत

📅 15 January 2023, 02:46 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Nepal Aircraft Crash : 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त-40 लोगों की मौत
Nepal Aircraft Crash : 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त-40 लोगों की मौत

Nepal Aircraft Crash :

नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव कार्य जारी है और फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। नेपाल के पोखरा में रविवार सुबह एक यात्री विमान दुर्घटनागस्त हो गया है। 72 सीटों वाले इस विमान से 40 शव बरामद हुए हैं। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि नेपाल में 30 सालों से अधिक समय के बाद इतना भीषण हादसा हुआ है। कृष्णा भंडारी ने समाचार एजेंसी रायटर को बताया कि बचाव दल मौके पर मौजूद है और भी शव मिलने की उम्मीद है। 

विमान में सवार थे इन देशों के नागरिक

बता दें कि नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर हादसे का शिकार हुए विमान में 53 नेपाली नागरिक, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, एक अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे।

नेपाली मीडिया द काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, यति एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे, जो पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरने वाला येती एयरलाइंस का एटीआर 72 विमान रविवार सुबह कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने पोस्ट को बताया कि पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में दुर्घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। विवरण की प्रतीक्षा है। हेलीकॉप्टर से दुर्घटनास्थल पर एक बचाव दल तैनात किया गया है।

#UPDATE | A TOTAL OF 68 PASSENGERS & FOUR CREW MEMBERS WERE ON BOARD THE YETI AIRLINES AIRCRAFT THAT CRASHED BETWEEN THE OLD AIRPORT AND THE POKHARA INTERNATIONAL AIRPORT, SUDARSHAN BARTAULA, SPOKESPERSON OF YETI AIRLINES: THE KATHMANDU POST

— ANI (@ANI) JANUARY 15, 2023

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें