📅 Friday, 09 October 2026 | 06:54 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,400 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

चीन के एक केमिकल प्लांट में भयंकर विस्फोट : पांच की मौत

📅 02 May 2023, 12:04 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चीन के एक केमिकल प्लांट में भयंकर विस्फोट : पांच की मौत
चीन के एक केमिकल प्लांट में भयंकर विस्फोट : पांच की मौत

चीन के एक केमिकल प्लांट में सोमवार को विस्फोट हो गया, जिसकी वजह से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक लापता है और एक अन्य घायल हुआ है। यह धमाका चीन के पूर्वी इलाके में हुआ है। विस्फोट के बाद प्लांट में भीषण आग लग गई थी। जिस पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। इस दौरान आसमान धुएं से भर गया था। जानकारी के मुताबकि, पूर्वी चीन में कई केमिकल प्लांट है।

इनमें से एक सिनोकेम केमिकल प्लांट में सोमवार सुबह तेज धमाका हुआ। प्लांट में काम कर रहे लोगों को बचने का मौका नहीं मिला। इस दौरान 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति लापता है। उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। एक अन्य घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

लियाओचेंग हाई-टेक जोन प्रबंधन समिति ने एक बयान जारी किया। बताया कि यह फैक्ट्री शेडोंग प्रांत के लियाओचेंग शहर में है। यह विस्फोट हाइड्रोजन पेरोक्साइड उत्पादन क्षेत्र में हुआ, जो लुक्सी केमिकल में आता है। विस्फोट के कारणों की जांच जारी विस्फोट के बाद आग भड़क उठी थी। आग को आग बुझा दी गई है। समिति ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें