श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराया : स्टॉक एक्सचेंज हफ्ते भर तक कारोबार बंद रहेगा
कोलंबो : गहरे वित्तीय एवं राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के शेयर बाजार कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार एक हफ्ते तक बंद रहेगा. श्रीलंका प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है. एसईसी ने कहा कि निवेशकों को बाजार के बारे में अधिक स्पष्टता और समझ पैदा करने के लिए मौका देने के इरादे से ये फैसला लिया गया है. 18 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 22 अप्रैल 2022 तक कोलंबो शेयर बाजार में कारोबार अस्थायी तौर पर बंद रहेगा.
बता दें कि कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज के निदेशक मंडल ने एक दिन पहले एसईसी से कारोबार को अस्थायी तौर पर बंद करने का अनुरोध किया था. इसके लिए श्रीलंका की मौजूदा परिस्थितियों का हवाला दिया गया था. एसईसी ने यह फैसला पिछले कुछ हफ्तों से श्रीलंका में जारी भारी आर्थिक संकट और फिर उसके बाद उपजी राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए यह कदम उठाया है. श्रीलंका के पास ईंधन एवं रोजमर्रा के सामान खरीदने के लिए भी जरूरी विदेशी मुद्रा की भारी कमी हो चुकी है. हालत यह हो गई है कि श्रीलंका सरकार ने विदेशी कर्जों के भुगतान को स्थगित कर दिया हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुझसे बहुत बड़ी भूल हुई…” ईरान युद्ध में अमेरिकी सैनिकों की मौत पर लुटनिक का यह विवादित और भ्रामक बयान
प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी का साहसिक निर्णय से त्रिशूली घाटी के एक स्कूल में 1,643 मौजूद बच्चों की जान बचाई