📅 Monday, 14 September 2026 | 07:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,640 🥈 चांदी (1kg): ₹215,700 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
देश-विदेश

धोनी ने इंग्लैंड में मनाया जन्मदिन, पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो

📅 07 July 2022, 01:59 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
धोनी ने इंग्लैंड में मनाया जन्मदिन, पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो
धोनी ने इंग्लैंड में मनाया जन्मदिन, पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो

खेल. पूर्व भारतीय कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज यानि 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन माना रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान इन दिनों अपने परिवार के साह इंग्लैंड में छुट्टी माना रहे हैं। वे यहां ग्रैंड स्लैम विंबलडन देखने आए हैं। ऐसे में धोनी ने अपना जन्मदिन लंदन में की मनाया है। भारतीय टीम भी इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। लेकिन उनके जन्मदिन पर सिर्फ एक ही खिलाड़ी शामिल हुआ।

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। ऐसे में कोविड प्रोटोकॉल और मैच डे कर्फ़्यू के चलते अन्य भारतीय खिलाड़ी धोनी के जन्मदिन में शामिल नहीं हुए। कैप्टन कूल की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें धोनी केक काटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो और तस्वीरों में भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी देखा जा सकता है।

साक्षी ने तीन वीडियो शेयर किए हैं। पहले दी में वे लंदन की गलियों में घूमती नज़र आ रही हैं। वहीं तीसरा धोनी के जन्मदिन सेलिब्रेशन का था। इस मौके पर कई पूर्व क्रिकेटरों और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने धोनी को बधाई दी है। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा "माही आपको बहुत सारा प्यार, आपको जन्मदिन मुबारक हो।"

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें