📅 Thursday, 24 September 2026 | 01:05 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,957.42 ▼ -571.68 (-0.77%) निफ्टी 50: 23,180.05 ▼ -148.95 (-0.64%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,940 🥈 चांदी (1kg): ₹241,500 ☁️ उज्जैन: 31°C (बादल छाए रहेंगे)
स्वास्थ्य

महिला स्‍वास्थ्‍य : प्रेगनेंसी के दौरान खून की कमी पूरा करने के लिए क्या करें?

📅 08 January 2023, 03:20 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महिला स्‍वास्थ्‍य : प्रेगनेंसी के दौरान खून की कमी पूरा करने के लिए क्या करें?
महिला स्‍वास्थ्‍य : प्रेगनेंसी के दौरान खून की कमी पूरा करने के लिए क्या करें?

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। हार्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं में खून की कमी होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। प्रेगनेंसी में अगर खून की कमी हो जाए तो इससे गर्भ में पलने वाले बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। प्रेगनेंसी में खून की कमी को पूरा करने के लिए महिलाएं कई तरह की दवाएं, डाइट प्लान को फॉलो करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रेगनेंसी में खून की कमी को खानपान से पूरा किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे प्रेगनेंसी के दौरान खून की कमी को पूरा करने के लिए खानपान में क्या शामिल किया जाए।

प्रेगनेंसी में खून की कमी हो तो क्या खाएं - Foods for Anemia During Pregnancy 

प्रेगनेंसी में खून की कमी को पूरा करने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट आयरन युक्त आहार लेने की सलाह दी जाती है। प्रेगनेंसी में आप अनार, सूखे बीन्स, पालक, फल और कई तरह की सब्जियों को शामिल करके आयरन की पूर्ति कर सकते हैं।

खून की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये फूड्स

1. चुकंदर - चुकंदर में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। प्रेगनेंसी में चुकंदर का सेवन किया जाए तो ये शरीर का हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। प्रेगनेंसी के तीसरे महीने से महिलाओं को प्रतिदिन 20 से 30 ग्राम चुकंदर का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

2. अनार - अनार शरीर में एनीमिया जैसी बीमारियों को छुटकारा दिलाने में मदद करता है। प्रेगनेंसी में अनार का जूस पीने से खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को प्रतिदिन 100 ग्राम अनार का जूस पीने की सलाह दी जाती है।

3. पालक - पालक कैल्शियम, सोडियम, खनिज लवण, क्लोरीन, फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। पालक के ये पोषक तत्व न सिर्फ शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करते हैं बल्कि गर्भ में पलने वाले बच्चे के शारीरिक विकास में भी मदद करते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान आप पालक का साग, पालक के पराठे और पालक की दाल जैसे स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद उठा सकते हैं।

4. रेड मीट - प्रेगनेंसी में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए रेड मीट बहुत फायदेमंद माना जाता है। प्रेगनेंसी में रेड मीट का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है।

5. नट्स और ड्राई फ्रूट्स - खजूर, अखरोट, बादाम, किशमिश, पिस्ता और काजू जैसे नट्स और फ्रूट्स कई सारे पोषक तत्वों का खजाना माने जाते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान नट्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें