📅 Thursday, 24 September 2026 | 11:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,161.25 ▼ -667.00 (-0.89%) निफ्टी 50: 23,212.15 ▼ -234.65 (-1.00%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,230 🥈 चांदी (1kg): ₹241,800 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
स्वास्थ्य

अगर आप है सूखी खांसी से परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू तरीका, जल्द मिलेगा छुटकारा

📅 26 September 2022, 04:19 PM ✍️ Pushplata ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अगर आप है सूखी खांसी से परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू तरीका, जल्द मिलेगा छुटकारा
अगर आप है सूखी खांसी से परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू तरीका, जल्द मिलेगा छुटकारा

खांसी हमारे शरीर में जमें बलगम को निकालने का काम करता है, लेकिन ये जब ज्यादा मात्रा में होंने लगता है तब ये हमारे लिए परेशानी खड़ा करता है। खासकर जब हम सो रहे होते है तब ये और भी एक्टिव हो जाता है। इस वजह से हम रात को सही से सो नहीं पाते है और इसके अलावा खांसी की वजह से छाती में दर्द भी शुरू हो जाता है। तो अगर आप सूखी खांसी से परेशान है तो हम बताएंगे कि कैसे इससे छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते है।

1) तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्तों में कई सारे औषधीय गुण मौजूद हैं, जो सर्दी-जुकाम और फ्लू के लक्षणों को कम करने में सहायक होते हैं। आपको जब भी खांसी आए, तो आप तुलसी के पत्ते के सेवन शहद के साथ कर सकते है। इससे आपको खांसी से तुरंत राहत मिलेगा।

2) अदरक और गुड़

गुड़ हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। गुड़ में नेचुरल शुगर होता है, जिसके उपयोग से हमारे खून में ग्लूकोज लेवल नहीं बढ़ता है। सूखी खांसी की समस्या में गुड़ को अदरक के साथ सेवन करने से राहत मिलती है। इस्तेमाल की विधि की बात करें तो सबसे पहले गुड़ को गर्म कर ले और इसमें पीसा हुआ अदरक का रस डाल दें।

3) गर्म पानी में मिलाएं शहद

गर्म पानी में शहद मिला कर पीने से खांसी से तुरंत राहत मिलती है। वैसे भी गर्म पानी शरीर के लिए लाभदायक होता है। इससे गले की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें