📅 Thursday, 24 September 2026 | 11:08 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,155.21 ▼ -673.04 (-0.90%) निफ्टी 50: 23,231.70 ▼ -215.10 (-0.92%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,350 🥈 चांदी (1kg): ₹241,800 ☁️ उज्जैन: 29°C (बादल छाए रहेंगे)
स्वास्थ्य

सुबह उठते ही कर लें ये एक योगासन, कुछ ही दिनों में घटने लगेगा पेट पर जमा चर्बी!

📅 07 March 2025, 11:20 AM ✍️ PALIWALWANI ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सुबह उठते ही कर लें ये एक योगासन, कुछ ही दिनों में घटने लगेगा पेट पर जमा चर्बी!
सुबह उठते ही कर लें ये एक योगासन, कुछ ही दिनों में घटने लगेगा पेट पर जमा चर्बी!

Yoga Asanas For Reduce Belly Fat: युवाओं से लेकर उम्रदराज लोगों तक सभी में आज के समय पेट पर बढ़ती चर्बी एक आम समस्या हो गई है। पेट पर जमा चर्बी यानी की बेली फैट आपकी न सिर्फ BODY को खराब करता है, बल्कि इसे कई तरह की बीमारी होने का भी खतरा रहता है।

क्यों जमा होता है पेट पर चर्बी?

पेट पर चर्बी जमा होने का मुख्य कारण गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी का होना है। इसके पीछे आज के समय में बढ़ता तनाव और खराब जीवनशैली का भी होना है। कई लोग तो अधिक जंक फूड खाते हैं, जिसके कारण पेट पर चर्बी जमने लगता है। हालांकि, पेट पर चर्बी का जमना तनाव और खराब नींद के कारण हो सकता है।

पेट की चर्बी को कम करने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज

पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप प्लैंक एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह आपकी कोर मसल्स को मजबूत करता है और पेट की मांसपेशियों को टाइट करता है। इसको करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे फैट लॉस काफी तेजी से होता है।  सही तरह से प्लैंक करने से रीढ़ की हड्डी और पेट के करीब की मसल्स मजबूत होती हैं।

कैसे करें प्लैंक एक्सरसाइज?

प्लैंक एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले एक समतल जगह पर योगा मैट बिछाएं। अब आप पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद आप अपनी कोहनियों को कंधों के ठीक नीचे रखें। अब आप अपने शरीर को जमीन से ऊपर उठाएं और शरीर को कोहनियों और पैरों के पंजों पर संतुलित करें। इस दौरान पेट की मांसपेशियों को टाइट रखें और सांस लेते रहें। आप शुरुआत में इस पोजीशन में 20 से 30 सेकंड तक होल्ड कर सकते हैं। इसके बाद आप इसको धीरे-धीरे एक से दो मिनट तक बढ़ाएं।

बेली फैट घटाने के लिए क्या करें?

बेली फैट को घटाने के लिए आप सिर्फ इस एक एक्सरसाइज प्लैंक पर ही निर्भर न रहें। इसके अलावा आप अपनी डाइट पर ध्यान दे सकते हैं और जंक फूड से दूर रह सकते है। खाने में हेल्दी फूड को शामिल करें और शुगर और प्रोसेस्ड फूड से बचें। बेली फैट से बचने  के लिए आप अपने लाइफस्टाइल में भी बदलाव कर सकते हैं। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें