📅 Thursday, 24 September 2026 | 11:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,161.25 ▼ -667.00 (-0.89%) निफ्टी 50: 23,212.15 ▼ -234.65 (-1.00%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,230 🥈 चांदी (1kg): ₹241,800 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
स्वास्थ्य

आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट का नया ऐप ABHA लांच : फोन पर भी देखा जा सकेगा डेटा

📅 25 May 2022, 11:15 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट का नया ऐप ABHA लांच : फोन पर भी देखा जा सकेगा डेटा
आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट का नया ऐप ABHA लांच : फोन पर भी देखा जा सकेगा डेटा

Ayushman Bharat Health Account mobile app : राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने अपनी आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना के तहत ‘आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट’ मोबाइल एप्लिकेशन का नया संस्करण जारी किया है. प्राधिकरण ने एक बयान में यह जानकारी दी है.

प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप

बयान में कहा गया है कि ‘आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट’ यानी ‘आभा’ ऐप गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध है और इसे चार लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. यह ऐप पहले NDHM हेल्थ रिकॉर्ड्स ऐप के नाम से जाता था.

कई फीचर मौजूद

बयान के मुताबिक, नए सिरे से डिजाइन किए गए आभा ऐप में एक नया यूजर इंटरफेस (UI) और अतिरिक्त विशेषताएं शामिल की गई हैं, जिससे उपयोगकर्ता अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को कभी भी और कहीं पर भी देख सकते हैं. ऐप के मौजूदा उपयोगकर्ता भी पिछले संस्करण को नवीनतम संस्करण में अपडेट कर सकते हैं. इस मोबाइल ऐप पर उपयोगकर्ता आसानी से याद रखा जाने वाला ‘यूजर नेम’ बना सकते हैं, जिसे 14 अंकों वाले ‘आभा नंबर’ से जोड़ा जा सकता है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें