विधानसभा चुनाव गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर 2022 को वोटिंग
गुजरात : भारतीय चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. 182 सीटों वाली विधानसभा का चुनाव दो चरणों में होगा. पहले चरण के तहत 1 दिसंबर 2022 और दूसरे चरण के तहत 5 दिसंबर 2022 को वोट डाले जाएंगे. वहीं, नतीजों का ऐलान हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ 8 दिसंबर 2022 को किया जाएगा. पहले चरण में 89 सीटों और दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग होगी.
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 का कार्यक्रम
कार्यक्रम पहला चरण दूसरा चरण
89 सीटें 93 सीटें
अधिसूचना जारी होने की तिथि 5 नवंबर, 2022 10 नवंबर, 2022
नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर, 2022 17 नवंबर, 2022
नामांकन पत्रों की छंटनी की तिथि 15 नवंबर, 2022 18 नवंबर, 2022
नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि 17 नवंबर, 2022 21 नवंबर, 2022
मतदान की तिथि 1 दिसंबर, 2022 5 दिसंबर, 2022
मतगणना / चुनाव परिणाम की तिथि 8 दिसंबर, 2022 (गुरुवार)
गुजरात में वर्तमान में कुल 4.90 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 2.53 करोड़ पुरुष, 2.37 करोड़ महिला और 1,417 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. 3.24 लाख नए वोटर हैं. मतदान के लिए कुल 51,782 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, 182 मॉडल पोलिंग स्टेशन होंगे. 50 फीसदी मतदान केंद्रों का लाइव प्रसारण किया जाएगा. 33 पोलिंग बूथों पर युवा पोलिंग टीम होगी.
गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो रहा है. गुजरात में कुल 182 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 92 है. 182 में से 13 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों के लिए आरक्षित हैं, तथा 27 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखी गई हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →