📅 Monday, 23 November 2026 | 07:28 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,100 • 🥈 चांदी (1kg): ₹152,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
दिल्ली

दरिंदगी करने के बाद मन नहीं भरा तो रॉड से पीटा, फिर खौलती दाल से जलाया, महिला को तड़पता छोड़ भागा फेसबुक फ्रेंड

📅 08 February 2024, 12:24 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दरिंदगी करने के बाद मन नहीं भरा तो रॉड से पीटा, फिर खौलती दाल से जलाया, महिला को तड़पता छोड़ भागा फेसबुक फ्रेंड
दरिंदगी करने के बाद मन नहीं भरा तो रॉड से पीटा, फिर खौलती दाल से जलाया, महिला को तड़पता छोड़ भागा फेसबुक फ्रेंड

Delhi Rape Case : देश की राजधानी से हैवानियत की सारी हदें पार कर देने वाली घटना सामने आई है। इस मामले ने एक बार फिर को शर्मसार किया है। आरोपी दोस्त ने नौकरी के बहाने से पश्चिम बंगाल से महिला को बुलाया और फिर उसके साथ रेप किया। जब रेप से भी मन नहीं भरा तो उसे रॉड से पीटा और खौलती दाल से जला दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।

यह घटना साउथ के नेबसराय इलाके की है। 28 साल के पारस और पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की रहने वाली एक महिला के बीच फेसबुक से दोस्ती हुई। फेसबुक फ्रेंड ने महिला को नौकरी का झांसा दिया और फिर दिल्ली बुला लिया। इसके बाद दोस्त ने उसके साथ कई बार रेप लिया। जब पीड़िता ने पारस पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह गुस्सा हो गया और मारपीट करने लगा।

कई घटों तक बंद कमरे में तड़पती रही महिला

फेसबुक फ्रेंड ने कमरे में बंद करके महिला को पहले रॉड से पीटा और फिर उसके ऊपर गैस पर रखी खौलती दाल को फेंक दिया। खौलती दाल से महिला का हाथ और चेहरा झुलस गया है। इसके बाद आरोपी फरार हो गया और पीड़िता कई घंटों तक कमरे में तड़पती रही। पीसीआर कॉल ने नेब सराय पुलिस स्टेशन को सूचना दी कि पति-पत्नी में झगड़ा हुआ है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को एम्स में भर्ती कराया।

महिला के शरीर पर थे चोट के निशान

अस्पताल में भर्ती होते समय महिला के शरीर पर 20 से ज्यादा चोट के निशान थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पारस के खिलाफ धारा 323, 376 और 377 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उत्तराखंड का रहने वाला पारस दिल्ली के होटल में कुक है।

महिला को नौकरी का झांसा देकर बुलाया था

पिछले 3-4 महीनों से पारस के संपर्क में महिला थी। आरोपी ने उसे जॉब दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी ने जनवरी के पहले सप्ताह में महिला को बेंगलुरु भेजना का वादा था, लेकिन महिला के आने के बाद पारस का मन बदल गया और वह उसके साथ रेप करता रहा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल