📅 Monday, 23 November 2026 | 03:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,495.28 ▼ -1,424.43 (-1.70%) • निफ्टी 50: 25,366.40 ▼ -434.20 (-1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,220 • 🥈 चांदी (1kg): ₹153,800 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
दिल्ली

Weather Forecast : 5 जून तक भारी बारिश की चेतावनी, पूर्वोत्तर से दक्षिण भारत तक दिखेगा असर

📅 03 June 2025, 11:23 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Weather Forecast : 5 जून तक भारी बारिश की चेतावनी, पूर्वोत्तर से दक्षिण भारत तक दिखेगा असर
Weather Forecast : 5 जून तक भारी बारिश की चेतावनी, पूर्वोत्तर से दक्षिण भारत तक दिखेगा असर

Weather Forecast : मौसम विभाग ने 5 जून तक असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया.

नई दिल्ली. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में 5 जून 2025 तक भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट विशेष रूप से पूर्वोत्तर राज्यों, दक्षिण भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों के लिए है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की शुरुआत और एक निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से देश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम का मिजाज तीव्र हो गया है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में 3 से 5 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश (20 सेंटीमीटर से अधिक) की संभावना भी जताई गई है। मेघालय और असम में पहले ही बारिश से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें भूस्खलन और डूबने की घटनाएं शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ने की आशंका जताई है।

दक्षिण भारत में भी मानसून का कहर

केरल, तटीय कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 5 जून तक भारी बारिश की संभावना है। केरल में पहले ही आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था, और अब भी कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है। तटीय कर्नाटक में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाएं पहले ही दर्ज की जा चुकी हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) और ऊंची समुद्री लहरों का अनुमान है।

मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 2 से 5 जून तक गरज और तेज हवाओं (50-70 किमी/घंटा) के साथ बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 2 से 3 जून तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में भी 3 जून को हल्की बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है।

11-12 जून को मजबूत होगा मानसून

IMD के वैज्ञानिक एसडी सनप के अनुसार कुछ दिनों में बारिश का प्रकोप कम देखने को मिलेगा लेकिन 11-12 जून से मानसून मजबूत की आशंका जताई जा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल