वीडियो वायरल : आटा अब 40 रुपये लीटर' रैली में राहुल की जुबान फिसली
दिल्ली : रामलीला मैदान पर कांग्रेस की हल्लाबोल रैली को राहुल गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दूध, आटा, गैस सिलेंडर, सरसों के तेल और पेट्रोल डीजल की कीमत कई गुना बढ़ गई। इस दौरान आटा को लेकर उनकी जुबान ऐसी फिसली कि वे जमकर ट्रोल हो गए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
दरअसल, राहुल गांधी आटे के कुछ साल पुराने दाम और आज के दाम की तुलना कर रहे थे। ठीक इसी दौरान उन्होंने किलो की बजाय लीटर बोल दिया। उन्होंने कहा कि पहले आटा 22 रुपये लीटर में था और आज 40 रुपये लीटर में बिक रहा है। बस फिर क्या था यह वीडियो वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर वे जमकर ट्रोल हो गए।
इस वीडियो को कई यूजर्स ने शेयर किया है। यहां तक कि कुछ भाजपा नेताओं से भी इसे पोस्ट करते हुए राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। असलियत में मामला यह था कि स्पीच के दौरान राहुल गांधी की जुबान फिसल गई थी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अभिषेक वशिष्ठ की प्रेरक कहानी : कभी 1 नंबर से टूटा सपना, फिर UPSC में हासिल की AIR 14! सरकारी स्कूल से IAS तक का सफर
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका