📅 Tuesday, 29 September 2026 | 05:22 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
दिल्ली

प्रोफेसर की नहाती पत्नी का बनाया Video, कर रहा था अश्लील हरकत, JNU के सफाईकर्मी की घिनौनी हरकत

📅 03 October 2024, 12:47 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रोफेसर की नहाती पत्नी का बनाया Video, कर रहा था अश्लील हरकत, JNU के सफाईकर्मी की घिनौनी हरकत
प्रोफेसर की नहाती पत्नी का बनाया Video, कर रहा था अश्लील हरकत, JNU के सफाईकर्मी की घिनौनी हरकत

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में एक सफाई कर्मचारी को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया। एक प्रोफेसर की पत्नी की नहाते समय वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यूनिवर्सिटी में संविदा पर काम कर रहे 26 साल के सफाईकर्मी राजीव ने उस वक्त वीडियो बनाया जब प्रोफेसर की पत्नी नहा रही थी। हालांकि, अजीब सी आवाज आने पर महिला का ध्यान उस ओर गया कि कोई उसका वीडियो बना रहा है। ऐसे में उसने शोर मचाई और पड़ोसियों सहित सिक्योरिटी गार्ड को सूचना दी।

सूचना पाकर लोगों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कथित तौर पर अश्लील हरकतें भी कर रहा था। उन्होंने उसकाजब्त कर लिया और वीडियो डिलीट कर दिया।

पुलिस की मानें तो आरोपी सफाईकर्मी कथित तौर पर बीते कुछ दिनों से प्रोफेसर के बाथरूम और घर के अन्य हिस्सों में छिपकर घर पर नजर रख रहा था।

मिली जानकारी अनुसार आरोपी के पिता भी जेएनयू में नॉन-टीचिंग स्टाफ के तौर पर कार्यरत हैं। पुलिस फिलहाल ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी ने अन्य महिलाओं के भी ऐसे वीडियो रिकॉर्ड किए हैं।

अनुसार पूरी घटना के संबंध में दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि प्रोफेसर की पत्नी की अश्लील वीडियो ओल्ड ट्राजिंट हाउस के बाथरूम में नहाते हुए 30 सितंबर को बनाई गई थी। प्रोफेसर की हाल ही में यूनिवर्सिटी में नियुक्ति हुई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें