कपल के रिश्ते की मजबूती के लिए भरोसा : खुलासा होने पर जीवनभर के लिए मुश्किल
नई दिल्ली : किसी भी कपल के रिश्ते की मजबूती के लिए भरोसा सबसे ज्यादा जरूरी होता है. लेकिन कुछ लोग रिलेशन में ऐसी धोखेबाजी करते हैं जिसके खुलासा होने पर जीवनभर के लिए मुश्किल खड़ी हो जाती है. ऐसा ही एक महिला ने अपने पति को साथ किया है और फिर उस शख्स ने पूरी कहानी लोगों के साथ शेयर की है.
लैपटॉप में मिले न्यूड फोटोज : ‘द सन’ की खबर के मुताबिक एक शख्स ने जब अपनी पत्नी का लैपटॉप खोला तो वह दंग रह गया. उसके लैपटॉप में पति के गोल्फ पार्टनर दोस्त के साथ पत्नी के न्यूड फोटोज थे. पति ने बताया कि वह और उसकी पत्नी दोनों की उम्र 48 साल है लेकिन उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि पत्नी उसके साथ धोखेबाजी कर रही है. शख्स ने बताया कि मेरा गोल्फ पार्टनर हमारी ही बिल्डिंग में रहता है और हम अक्सर एक-दूसरे से किताबें भी शेयर करते रहते हैं. मेरी पत्नी किताबें लेने के बहाने उसके घर जाती रहती है. शख्स के मुताबिक दोस्त की उम्र 50 साल है और वह एक तलाकशुदा आदमी है, जिसका एक जवान बेटा भी है.
पत्नी ने बदला अपना हुलिया : पति ने आगे कहा कि लॉकडाउन के दौरान मेरी पत्नी ने दोस्त के काम में हाथ बटाना शुरू कर दिया था और उसके साथ किताबों का काम करती, यहां तक कि उसकी कॉल्स का जवाब भी देती थी. लेकिन इस दौरान पति ने पाया कि उसकी पत्नी खुद को सेक्सी दिखाने की कोशिश में लगी है और लगातार जिम जाकर खुद को फिट रखना चाहती है, इससे पहले उसके साथ ऐसा कभी नहीं हुआ था.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अभिषेक वशिष्ठ की प्रेरक कहानी : कभी 1 नंबर से टूटा सपना, फिर UPSC में हासिल की AIR 14! सरकारी स्कूल से IAS तक का सफर
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका