📅 Thursday, 22 October 2026 | 04:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,200 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
दिल्ली

नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रायल लैंडिंग रही सफल, जानें कब से शुरू होंगी उड़ानें

📅 10 December 2024, 01:09 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रायल लैंडिंग रही सफल, जानें कब से शुरू होंगी उड़ानें
नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रायल लैंडिंग रही सफल, जानें कब से शुरू होंगी उड़ानें

नई दिल्ली. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट सफल तरीके से लैंडिंग कराई गई. इंडिगो के विमान को जेवर एयरपोर्ट के रनवे पर उतारा गया. एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि डीजीसीए से हरी झंडी के बाद रनवे ट्रायल आयोजित किया जा रहा है. इसकी सारी तैयारी पहले ही कर ली गई थी. 7 अप्रैल 2025 से कमर्शियल उड़ानें होंगी शुरू.

नाइल के अधिकारियों ने बताया था कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का विमान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा जाएगा. रनवे पर विमान की लैंडिंग व टेक ऑफ के जरिये ट्रायल की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

15 दिसंबर तक चलेगी ट्रायल की प्रक्रिया

नाइल के अफसरों के मुताबिक एयरपोर्ट पर विमान उड़ाने का ट्रायल सोमवार यानी 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा. इसके बाद एयरपोर्ट से कमर्शियल सेवा शुरू करने के लिए डीजीसीए में एरोड्रम के लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा.

17 अप्रैल 2025 से कमर्शियल उड़ानें होंगी शुरू

माना जा रहा है कि अगर ट्रायल रन वक्त रहते होगा तो नोएडा एयरपोर्ट पर 17 अप्रैल 2025 से व्यावसायिक विमानों की उड़ानें शुरू हो जाएंगी. एयरपोर्ट पर कैट-1 और कैट-3 उपकरण स्थापित हो चुके हैं, जो कोहरे में विमान की ऊंचाई और दृश्यता की जानकारी देते हैं. एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) को स्थापित किया जा चुका है, जिसकी एयरक्राफ्ट बीच किंग एयर 360 ईआर के जरिए 10 से 14 अक्टूबर 2024 तक जांच की जा चुकी है.

एयरपोर्ट पर अप्रैल में शुरुआत से साठ घरेलू विमान सेवा होंगी. इंडिगो, अकासा के साथ इसके लिए अनुबंध हो चुका है. घरेलू सेवा में लखनऊ, अहमदाबाद, वाराणसी, चेन्नई, जयपुर, हैदराबाद, मुंबई, आदि प्रमुख शहरों के लिए विमान सेवा होगी। ज्यूरिख, सिंगापुर और दुबई के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान के साथ दो कार्गो सेवा शुरू होगी.

टर्मिनल बिल्डिंग का काम बाकी

एयरपोर्ट में केवल टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य ही शेष है. सिविल कार्य के बाद आंतरिक साज सज्जा शुरू होगी, इसमें भी भारतीय संस्कृति की झलक होगी. एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग के डिजायन में भारतीय संस्कृति को केंद्र में रखा गया है. सीढ़ियां बनारस के घाट और छत गंगा नदी की लहरों से प्रेरित हैं. प्राचीन वास्तुकला में हवेलियों से प्रेरित प्रांगण और हवादार बनाने के लिए खिडकियों को जालीदार बनाया गया है. एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों के लिए पांच सितारा होटल का निर्माण हो रहा है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें