📅 Saturday, 12 September 2026 | 06:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▲ +17.56 (+0.02%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -33.40 (-0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,230 🥈 चांदी (1kg): ₹218,100 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
दिल्ली

आंखों में मिर्ची डाल बदमाशों ने लूटा दो करोड़ का सोना

📅 01 September 2022, 01:45 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आंखों में मिर्ची डाल बदमाशों ने लूटा दो करोड़ का सोना
आंखों में मिर्ची डाल बदमाशों ने लूटा दो करोड़ का सोना

नई दिल्ली : दिल्ली के पहाड़गंज (Paharganj ) में बुधवार सुबह बदमाशों ने ज्वैलरी व्यापारियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर दो करोड़ का सोना लूट लिया। पीड़ितों ने बताया कि एक आरोपी पुलिस की वर्दी में था।

पुलिस ने बताया कि पहाड़गंज पुलिस स्टेशन (Paharganj Police Station) पर बुधवार तड़के 4.49 बजे फोन पहुंचा कि क्षेत्र में दो लोगों की आंखों में मिर्ची का पाउडर डालकर लूट हुई है। बदमाश ज्वैलरी से भरे दो बैग और एक बक्सा लूटकर ले गए।

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि वे यह ज्वैलरी लेकर चंडीगढ़ और लुधियाना (Chandigarh and Ludhiana) जा रहे थे। तभी चार लोगों ने उनका रास्ता रोककर उन्हें लूट लिया। एक आरोपी पुलिस की वर्दी में था। उसने उन्हें वाहन चेकिंग के नाम पर रोक लिया और दो पीछे से आ गए और उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ज्वैलरी भरे बैग और बक्सा ले गए।

पुलिस ने बताया कि आभूषणों की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है और मूल्यांकन किया जा रहा है क्योंकि यह कंसाइनमेंट मुंबई, अहमदाबाद, सूरत आदि स्थानों से पहुंचकर इकट्ठा हुआ था। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को इस संबंध में ठोस सबूत मिले हैं और उम्मीद है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें