Tuesday, 24 June 2025

दिल्ली

अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण संघ महिला प्रकोष्ठ की नवीन कार्यकारिणी का गठन 14 अगस्त को होगा

paliwalwani news...✍️
अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण संघ महिला प्रकोष्ठ की नवीन कार्यकारिणी का गठन 14 अगस्त को होगा
अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण संघ महिला प्रकोष्ठ की नवीन कार्यकारिणी का गठन 14 अगस्त को होगा

दिल्ली। अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण संघ महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मीना पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण संघ महिला प्रकोष्ठ की नवीन कार्यकारिणी का गठन दिनांक 14 अगस्त 2019 समय शाम 5.30 बजे से होगा। आप सभी मातृशक्तियों से सादर अनुरोध है कि समाज के महाकुंभ में आपकी मौजूदगी से ही संगठन मजबूत होगा। नवीन कार्यकारिणी के पद इस प्रकार रहेगे।
● अध्यक्ष 1
● उपाध्यक्ष 8 प्रत्येक प्रांतीय संगठन से एक-एक
● महामंत्री 1
● मंत्री 8 प्रत्येक सगंठन से एक-एक
● सगंठन मंत्री 1
● प्रचार मंत्री 1
● कोषाध्यक्ष 1
● कार्य कार्यकारिणी सदस्य 24
एवं सभी मिलाकर कुल 45 सदस्य तथा 18 गणमान्य सदस्य कार्यकारिणी में नामजद कियें जाएगे। अतः सभी से अपील करती हूं कि सभी 8 प्रांत कर्मठ सदस्यों के नाम सर्वसम्मति से भेजने की कृपा करते हुए समाज हित और विकास के लिए नई इबारत में अपना अतुल्य योगदान देकर सहयोग प्रदान करें। कहतें है परिवार, समाज की मुख्य इकाई है और परिवार का प्रत्येक सदस्य परिवार के लिए मुख्य है। इसी तरह हम सभी आपस में एक दूसरे से जुडे़ है, यदि परिवार और समाज को उन्नतिशील बनाना है तो सभी को परस्पर सहयोग और समानता का दर्जा देना होगा। आप सभी के पूर्ण सहयोग की आशा रखती हूं। आप सभी का कोटि...कोटि धन्यवाद। मातृशक्ति को महत्वपूर्ण योगदान के साथ सहयोग करने पर आप सभी का पुनः अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण संघ महिला प्रकोष्ठ की ओर से आभार।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News