भारत में लॉन्च Realme GT 2 , 30,000 रुपये के फोन में मिलेंगे फीचर्स
रियलमी के नए स्मार्टफोन Realme GT 2 की चर्चाओं से भारत का बाजार काफी दिनों से गर्म था. कई दमदार फीचर्स वाले इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. 29,999 रुपये की शुरूआती कीमत वाले इस फोन की बिक्री 28 अप्रैल से शुरू होगी. फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर की जाएगी. शुरूआती सेल में एचडीएफसी बैंक कार्ड से फोन की खरीद करने पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.
Realme GT 2 स्मार्टफोन को बायो-बेस्ड पॉलीमर पेपर टेक मास्टर डिज़ाइन (Biopolymer Design) में तैयार किया गया है. इस डिजाइन को रियलमी डिज़ाइन स्टूडियो और जापानी डिज़ाइनर नाओटो फुकसावा ने साथ मिलकर तैयार किया है.
डिजाइन के बारे में कहा जा रहा है कि 12 महीने की खोजबीन और 1000 से भी अधिक घंटों की कलर टेस्टिंग के बाद यह डिजाइन तैयार किया गया है. कहा जा रहा है कि इस फोन का बैक पैनल दुनिया का पहला ISCC सर्टिफाइट बायो पॉलीमर पैनल है. इस फोन की मोटाई महज 8.6 एमएम है और इसका वजन 194.5 ग्राम है. इस फोन को 3 बेहद खूबसूरत रंग स्टील ब्लैक, पेपर व्हाइट (Paper White) और पेपल ग्रीन (Paper Green) में पेश किया गया है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त