📅 Wednesday, 25 November 2026 | 11:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,938.28 ▲ +1,502.29 (+1.82%) • निफ्टी 50: 25,819.25 ▲ +469.60 (+1.85%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹118,680 • 🥈 चांदी (1kg): ₹139,800 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
दिल्ली

Rajpath Name Changed : राजपथ का नाम, अब होगा कर्तव्यपथ

📅 05 September 2022, 11:01 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Rajpath Name Changed : राजपथ का नाम, अब होगा कर्तव्यपथ
Rajpath Name Changed : राजपथ का नाम, अब होगा कर्तव्यपथ

नई दिल्ली : केंद्र सरकार जल्द ही एक और बड़ा काम करने जा रही है. मोदी सरकार अब जल्द ही राजपथ का नाम बदलने जा रही है. सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में राजपथ का नाम कर्तव्यपथ होगा. शिक्षक दिवस के मौके पर केंद्र सरकार ने ये फैसला किया है. जानकारी के अनुसार राजपथ से लेकर सेंट्रल विस्टा लॉन तक का नाम कर्तव्यपथ होगा. गौरतलब है कि कार्यक्रम के ‌अनुसार 8 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन करेंगे.

अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक की पूरी सड़क को कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा. उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रधानमंत्री आवास की सड़क का नाम भी रेसकोर्स रोड से बदल कर लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया था.

सूत्रों की मानें तो 7 सितंबर 2022 को एनडीएमसी (NDMC) की एक अहम बैठक होने वाली है. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में ही सरकार के इस फैसले पर मुहर लगा दी जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त 2022 के भाषण में कॉलोनियल मानसिकता से संबंधित प्रतीकों से मुक्ति पर जोर दिया था. इस दौरान पीएम ने 2047 तक कर्तव्यों के महत्व पर भी जोर दिया था. इन दोनों कारकों को 'कर्तव्य पथ' के नामकरण के पीछे देखा जा सकता है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल