📅 Tuesday, 29 September 2026 | 01:56 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,356.81 ▼ -1,538.89 (-2.08%) • निफ्टी 50: 22,651.75 ▼ -488.75 (-2.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
दिल्ली

चढ़ा सियासी पारा : बुलावे के लिए धन्यवाद एलजी साहब

📅 26 January 2023, 08:43 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चढ़ा सियासी पारा : बुलावे के लिए धन्यवाद एलजी साहब
चढ़ा सियासी पारा : बुलावे के लिए धन्यवाद एलजी साहब

दिल्ली :

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सियासत का पारा चढ़ा दिया है। दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच चल रही खींचतान के बीच गुरुवार को राजनिवास से बुलावे के बाद सीएम केजरीवाल ने किसी और समय मिलने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि बुलावे के लिए धन्यवाद एलजी साहब। मैं कल पंजाब जा रहा हूं। माननीय उपराज्यपाल से हम मिलने के लिए किसी और समय का अनुरोध कर रहे हैं।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनके मंत्रियों और आप के 10 विधायकों को मिलने बुलाया है। राजनिवास के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री को उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) के किन्हीं 10 विधायकों के साथ शाम चार बजे बैठक में आने के लिए कहा गया है। प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों को फिनलैंड में भेजने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव सहित कई मुद्दों पर दिल्ली सरकार और एलजी आमने-सामने हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें