📅 Monday, 21 September 2026 | 04:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,590 🥈 चांदी (1kg): ₹250,200 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
दिल्ली

नेशनल हैंडलूम डे को लेकर पीएम मोदी ने जारी किया VIDEO, लोगों से की खास अपील

📅 06 August 2026, 11:02 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नेशनल हैंडलूम डे को लेकर पीएम मोदी ने जारी किया VIDEO, लोगों से की खास अपील
नेशनल हैंडलूम डे को लेकर पीएम मोदी ने जारी किया VIDEO, लोगों से की खास अपील

नई दिल्ली. पीएम मोदी ने नेशनल हैंडलूम डे को लेकर एक वीडियो जारी किया है, जिसे देशभर में 7 अगस्त को मनाया जाएगा. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ”कल, 7 अगस्त 2026 को ‘नेशनल हैंडलूम डे’ है. आइए, भारत की हैंडलूम विविधता को लोकप्रिय बनाएं. सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा हैंडलूम प्रोडक्ट्स के साथ वीडियो शेयर करें, जिसमें GRWM वीडियो भी शामिल हैं और #NationalHandloomDay का इस्तेमाल करना ना भूलें.”

पीएम मोदी ने वीडियो में कहा- 7 अगस्त 1905 को शुरू हुए स्वदेशी आंदोलन को देश कभी नहीं भूल सकता. पीएम ने कहा कि इस आंदोलन ने देश की आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी. अंग्रेजों के खिलाफ इस संघर्ष में देश का हर एक व्यक्ति जुड़ गया था. पीएम मोदी ने देश की जनता से कल हैंडलूम डे मनाने की अपील की. उन्होंने देश की जनता से कहा कि सभी ने पिछले हफ्ते फ्रेंडशिप डे मनाया था. उन्होंने लोगों से अपील की है कि 7 अगस्त को सभी लोग उसी उत्साह के साथ राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस भी मनाएं. उन्होंने कहा कि हैंडलूम दिवस मनाने से उन गरीब बुनकर परिवारों को इज्जत मिलेगी, जो अपने घरों में हाथों से कपड़े बनाते हैं और नए-नए डिज़ाइन तैयार करते हैं.

पीएम मोदी ने भारतवासियों से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा हैंडलूम प्रोडक्ट्स को अपनाएं और उनके साथ GRWM यानी गेट रेडी विद मी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करें. इससे दुनियाभर में भारत के हैंडलूम की वाहवाही होगी और बाकी लोग भी इंस्पायर होंगे. जितने ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ये कला पहुंचेगी, धीरे-धीरे बुनकरों को उतना ज्यादा काम भी मिलेगा. पीएम मोदी ने कहा कि अगर छोटे और गरीब बुनकर परिवार आर्थिक तौर पर मजबूत होंगे, तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें