📅 Saturday, 12 September 2026 | 08:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▲ +17.56 (+0.02%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -33.40 (-0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,230 🥈 चांदी (1kg): ₹218,100 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
दिल्ली

दिल्ली में कोरोना के नए मामले, 500 के पार जा पहुंचा आंकड़ा : सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने की सलाह

📅 18 April 2022, 05:48 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दिल्ली में कोरोना के नए मामले, 500 के पार जा पहुंचा आंकड़ा : सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने की सलाह
दिल्ली में कोरोना के नए मामले, 500 के पार जा पहुंचा आंकड़ा : सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने की सलाह

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना के मामलों (cases of corona) के साथ संक्रमण दर (infection rate) लगातार बढ़ रहा है. दिल्ली में रविवार को कोरोना के नए मामले 500 पार कर गए. जबकि संक्रमण दर 4.21 प्रतिशत पर पहुंच गई है. दिल्ली में लगातार बढ़ रहे केस सरकार की चिंता का कारण बन गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को कोरोना के केसों में फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिली। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 517 नए केस सामने आए। जबकि 261 मरीजों को छुट्टी दी गई। दिल्ली में अबतक 18,68,550 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 18,40,872 मरीज ठीक हो गए। 26,160 मरीजों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

दिल्ली सरकार कोरोना के बढ़ते केस से चिंता में है। देश की राजधानी में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को कोरोना के 461 केस सामने आए थे जबकि दो मरीजों की मौत हुई थी। सरकार की ओर से कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी की जा चुकी है कि स्कूल के जिस क्लास में कोरोना के मामले सामने आएंगे, उस विंग या क्लास को बंद कर दिया जाएगा।

दिल्ली के सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने की सलाह, जैन ने कही ये बात :  गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1518 हो गई है। इनमें से होम आइसोलेशन में 964 मरीज भर्ती हैं तो वहीं, दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 37 मरीज भर्ती हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें