पानी भरने को लेकर हुए विवाद में हत्या : पति का हाथ भी काट दिया
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई है। इस दौरान जब बीच-बचाव करने उसका पति आया तो आरोपी ने उसका हाथ भी काट दिया। इलाके में हुई इस वारदात के बाद खौफ का माहौल है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने इलाके के लोगों को भी धमकाया है। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
दरअसल, श्याम कला अपने परिवार के साथ दलित एकता कैम्प के झुग्गी में रहती थीं। 26 अप्रैल 2022 की सुबह वह अपने घर के बाहर पानी भर रही थी, तभी घर के सामने रहने वाले अर्जुन और उसके परिवार से उसका झगड़ा हो गया। इस दौरान अर्जुन बड़ा सा चाकू लेकर आया और महिला का गला रेत दिया। जब उसका पति बीच बचाव करने आया तो आरोपी अर्जुन ने उसके हाथों पर भी चाकू से वार कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने इलाके के लोगों को धमकी देते हुए कहा की,’ यदि किसी ने पुलिस को कॉल की या इनके झगड़ों के बीच में आया तो वह उन्हें भी जान से मार देगा। एक तरफ मृतक महिला का बेटा यह आरोप लगा रहा है कि महज पानी भरने को लेकर हुए विवाद में उसकी मां की हत्या कर दी गई।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बातचीत, ट्रेड-डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर की चर्चा
UPI पर लगने वाला MDR शुल्क : नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर केवल 1 लाख से ज्यादा मासिक कमाई वाले बड़े व्यापारियों पर 0.4% का शुल्क लागू होगा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!