📅 Wednesday, 30 September 2026 | 03:24 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,710 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,800 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
दिल्ली

Meta Layoffs : फेसबुक की पेरेंट कंपनी ने 11,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला : छंटनी, छंटनी, छंटनी...

📅 09 November 2022, 08:55 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Meta Layoffs : फेसबुक की पेरेंट कंपनी ने 11,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला : छंटनी, छंटनी, छंटनी...
Meta Layoffs : फेसबुक की पेरेंट कंपनी ने 11,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला : छंटनी, छंटनी, छंटनी...

नई दिल्ली : ट्विटर (Twitter) के बाद अब दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने बड़े पैमाने पर छंटनी (Facebook lay off) की घोषणा की है। फेसबुक की मूल कंपनी मेटा (Meta) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। मेटा ने कहा कि वह 11,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी लागत को कम करने के लिए यह छंटनी करेगी। कंपनी के अनुसार, बढ़ी हुई लागत मुनाफे को खा रही है और इससे राजस्व में गिरावट हो रही है। इससे पहले एलन मस्क के ट्विटर और माइक्रोसॉफ्ट ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को बाहर निकाला है। ट्विटर ने पिछले हफ्ते अपने आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।

13 फीसदी कर्मचारियों की होगी छुट्टी

मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने आज एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, 'आज मैं आपसे मेटा के इतिहास के कुछ सबसे कठिन फैसले शेयर कर रहा हूं। मैंने अपनी टीम के आकार को 13 फीसदी घटाने का फैसला लिया है। इससे हमारे 11,000 प्रतिभाशाली कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी।

16 हफ्ते का बेसिक वेतन मिलेगा 

जकरबर्ग ने आगे कहा, 'हम विवेकाधीन खर्च में कटौती करके और हायरिंग फ्रीज करने जैसे अतिरिक्त कदम उठा रहे हैं, जिससे कंपनी को अधिक कुशल बनाया जा सके।' कंपनी ने कहा कि इन कर्मचारियों को सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए दो अतिरिक्त सप्ताह के साथ 16 हफ्ते का बेसिक वेतन दिया जाएगा। कर्मचारियों को छह महीने के लिए हेल्थकेयर खर्च भी मिलेगा।

कंपनी के लिए यह समय चुनौती पूर्ण

कंपनी ने मई में ही इंजीनियरों और डेटा साइंटिस्ट्स की हायरिंग बंद कर दी थी। जुलाई में जकरबर्ग ने कर्मचारियों से कहा था कि उनके लिए अगले 18 से 24 महीने चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। तब उन्होंने मैनेजरों से कमजोर परफॉर्म करने वाले कर्मचारियों की पहचान करने को कहा था। कई वर्षों तक इस कंपनी ने रेकॉर्ड ग्रोथ दर्ज की और निवेशकों की जबरदस्त रिटर्न दिया। यही वजह है कि वह वॉल स्ट्रीट की चहेती बनी हुई थी। लेकिन इस साल कंपनी की तिमाही रिपोर्ट्स अच्छी नहीं रही हैं। फेसबुक अपने मेटावर्स प्रॉडक्ट्स को भी आक्रामक तरीके से प्रमोट कर रही है। इससे भी कंपनी का फाइनेंस प्रभावित हुआ है।

ट्विटर और माइक्रोसॉफ्ट में भी छंटनी

इससे पहले ट्विटर ने पिछले हफ्ते अपने आधे कर्मचारियों को निकाल दिया था। भारत में तो कंपनी ने 90 फीसदी कर्मचारियों की छुट्टी कर दी थी। माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले महीने 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। इसके साथ ही राइडशेयर कंपनी Lyft ने भी 13 फीसदी कर्मचारियों की निकालने की घोषणा की है। इसी तरह पेमेंट प्रोसेसिंग फर्म Stripe ने 14 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने की बात कही है। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन ने नई भर्तियों पर रोक लगा दी है। गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट भी नई भर्तियों पर रोक लगा चुकी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें