जज की पत्नी ने भाई के घर जाकर की आत्महत्या : एक सनसनीखेज मामला
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दिल्ली में एक एडिशनल सेशन्स जज की पत्नी का शव उसके भाई के घर लटका मिला है. बताया जा रहा है कि साकेत कोर्ट के एडिशनल सेशन्स जज की पत्नी ने कथित आत्महत्या की है, क्योंकि शव के पास से तीन सुसाइड नोट भी बरामद हुए हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीती देर रात पुलिस स्टेशन साकेत में एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. जांच के बाद पता चला कि 42 वर्षीय महिला का शव राजपुर खुर्द में उसके भाई के घर पर लटका हुआ मिला. शव के पास से 3 सुसाइड नोट बरामद हुए हैं. पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है.
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो साकेत कोर्ट के एडिशनल सेशन्स जज का नाम अशोक बेनीवाल है और उनकी पत्नी अनुपमा बेनीवाल ने कथित तौर पर अपने भाई के घर पर फंखे से लटक कर आत्महत्या की है. जज बेनीवाल ने 28 मई को पत्नी अनुपमा के घर से गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी और एक शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस जांच में जुटी तो पता चला कि शुक्रवार की देर रात उनकी पत्नी का शव उनके भाई के घर में ही लटका मिला है. फिलहाल, आत्महत्या की क्या वजह, इसका पता नहीं चल पाया है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बातचीत, ट्रेड-डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर की चर्चा
UPI पर लगने वाला MDR शुल्क : नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर केवल 1 लाख से ज्यादा मासिक कमाई वाले बड़े व्यापारियों पर 0.4% का शुल्क लागू होगा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!