📅 Monday, 23 November 2026 | 10:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,170 • 🥈 चांदी (1kg): ₹157,200 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
दिल्ली

PNB के लॉकर में रखे 65 लाख के गहने चोरी, बैंक कर्मचारियों पर FIR

📅 05 March 2022, 12:36 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
PNB के लॉकर में रखे 65 लाख के गहने चोरी, बैंक कर्मचारियों पर FIR
PNB के लॉकर में रखे 65 लाख के गहने चोरी, बैंक कर्मचारियों पर FIR

गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एक ब्रांच में हेराफेरी का एक मामला सामने आया है। जहां बैंक लॉकर में रखे 65 लाख के गहने चोरी हो गए हैं। इतना ही नहीं इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी। मामला तब उजागर हुआ जब लॉकरधारक महिला ने अपना लॉकर खुलवाया। दरअसल, अशोक नगर निवासी प्रियंका गुप्ता का खाता पिछले 20 वर्षों से सिहानी गेट थाने के नेहरू नगर इलाके में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में था। प्रियंका गुप्ता ने इस बैंक के लॉकर में अपनी ज्वेलरी रखी थी। जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है।

2019 में आखिरी बार खोला था लॉकर 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका ने 2019 में आखिरी बार लॉकर का यूज किया था। करीब दो साल बाद जब दिसम्बर 2021 में लॉकर खोलने के लिए बैंक में संपर्क किया तो लॉकर नहीं खोला जा सका। कारण उसमें उनकी चाबी नहीं लग रही थी। फिर एक नंबर देकर बैंक कर्मचारियों और मैनेजर द्वारा दोबारा सूचित किए जाने की बात कह कर वापस भेज दिया गया। इसके बाद लगातार 2—3 बार संपर्क किए जाने के बावजूद भी जब प्रियंका को कोई रिप्लाए नहीं मिला तो उन्होंने लॉकर तुड़वाने का फैसला लिया। इतना ही नहीं लब जब बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी में लॉकर तोड़ा गया तो प्रियंका गुप्ता के होश उड़ गए। क्योंकि लॉकर में रखा उनका कीमती सामान वहां से गायब था।

पीले कपड़े के साथ बचा थोड़ा सामान 

65 लाख का कीमती सामान चोरी हो चुका है। उसमें केवल पीले कपड़े में लिपटा हुआ कुछ सामान ही बचा है। इतनी बड़ी घटना ​घटित होने के बाद प्रियंका गुप्ता ने गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

क्या कहना है पुलिस का 

शिकायत पर पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई जारी है। जाहिर है लोग अपने कीमती सामान के लिए अपने घर से भी ज्यादा बैंक के लॉकर को सुरक्षित मानते हैं। अब बैंक के लॉकर से भी यदि कीमती सामान गायब होने लगे तो लोगों का भरोसा बैंकों से उठना लाजमी है। बहरहाल पुलिस ने वर्ष 2019 से इस शाखा में तैनात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल