📅 Monday, 05 October 2026 | 01:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,097.69 ▲ +187.99 (+0.26%) • निफ्टी 50: 22,492.30 ▲ +70.35 (+0.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,000 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
दिल्ली

भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश : 24 घंटे में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज : कोरोना से 442 लोगों की मौत

📅 04 July 2020, 11:47 AM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश  : 24 घंटे में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज : कोरोना से 442 लोगों की मौत
भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश : 24 घंटे में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज : कोरोना से 442 लोगों की मौत

नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या साढ़े छह लाख के करीब पहुंच चुकी है। आज लगातार तीसरे दिन 19 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 6 लाख 48 हजार 315 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 18,655 की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लाख 94 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22 हजार 771 नए मामले सामने आए और 442 मौतें हुई। 3 जुलाई तक कुल 95 लाख 40 हजार 132 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। जिसमें से 2 लाख 42 हजार 383 टेस्ट कल किए गए। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,890,588), ब्राजील (1,543,341), रूस (667,883) में हैं। लेकिन भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 2 लाख 35 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 79 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान हैं यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है। जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil paliwal-Anil bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें