📅 Monday, 23 November 2026 | 06:56 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,100 • 🥈 चांदी (1kg): ₹152,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
दिल्ली

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी, दिए ये निर्देश

📅 19 December 2023, 12:34 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी, दिए ये निर्देश
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी, दिए ये निर्देश

नई दिल्ली :

पिछले साढ़े तीन साल से कोरोना वायरस के संक्रमण का खौफ अभी दुनिया भुला नहीं पाई है। इसी बीच इस खतरनाक महामारी  ने एक बार फिर डराना शुरू कर दिया है।

पिछले कुछ दिनों से बढ़ते COVID-19 इन्फेक्शन के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार (Central government) ने सोमवार को तमाम राज्यों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के मुताबिक राज्य सरकारों (state governments) को नियमित आधार पर जिलेवार एसएआरआई और आईएलआई (SARI and ILI) मामलों पर निगरानी रखनी होगी और रिपोर्ट पेश करनी होगी।

इसी के साथ केंद्र सरकार की तरफ से हिदायत दी गई है कि राज्यों को अधिक संख्या में आरटी-पीसीआर परीक्षणों सहित पर्याप्त परीक्षण सुनिश्चित करना होगा। पॉजिटिव आए मामलों के जीनोम टेस्ट के लिए सैंपल INSACOG लैब्स में भेजने होंगे।

बता दें कि कोविड-19 की महामारी ने एक बार फिर देश में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। वैश्विक स्तर पर इसके नए वैरियंट JN-1 की की पुष्टि सिंगापुर में हुई थी, वहीं भारत में यह सबसे पहले केरल में सामने आया। इसके बाद से न सिर्फ राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है, बल्कि केंद्र सरकार भी खासी गंभीर हो गई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बीते देश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 335 नए मामले सामने आए हैं। केरल में चार और उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में नए वैरियंट से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1701 हो चुकी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल